ePaper

शाहरुख खान के बारे में बोलीं शहनाज गिल- मुझे समझ नहीं आता था लोग उन्हें क्यों इतना प्यार करते थे...

Updated at : 23 Apr 2022 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान के बारे में बोलीं शहनाज गिल- मुझे समझ नहीं आता था  लोग उन्हें क्यों इतना प्यार करते थे...

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

विज्ञापन

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो में शहनाज शाहरुख खान के साथ गर्मजोशी से गले मिलती दिखीं थीं. कुछ दिनों बाद अब पंजाब की दिल की धड़कन ने अब किंग खान के लिए अपनी प्रशंसा के बारे में बात की है.

कॉमेडियन तन्मय भट के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज़ गिल ने खुलासा किया कि, कैसे उन्हें कभी समझ नहीं आया कि लोग शाहरुख खान से इतना प्यार क्यों करते हैं जब तक कि उन्होंने खुद उनकी फिल्में नहीं देखीं.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शहनाज गिल ने कहा,“जब मैं पंजाब में थी, मैं अपनी ही दुनिया में रहती थी. लेकिन जब मैं मुंबई पहुंची, तो मुझे हैरानी होने लगी कि हर कोई शाहरुख को प्यार क्यों करता है. मैं सोच रहा था कि मुझे ऐसा क्यों नहीं लग रहा है. मैंने उनकी फिल्में देखीं और फिर मैं खुद एक प्रशंसक बन गई.”

उसी बातचीत के दौरान शहनाज़ गिल ने सलमान खान के बारे में भी बात की और कहा कि, वह टाइगर अभिनेता के सिचुएशन को संभालने के तरीके से इंप्रेस हैं. अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह कभी भी सलमान को उनके नाम से संबोधित नहीं कर सकतीं और हमेशा उनके लिए ‘सर’ का इस्तेमाल करेंगी. उन्होंने कहा, “जब कोई आपके लिए करता है, वो तो तुम्हारी पसंदीदा सूची में आता है. वह जानता है कि किससे और किस बारे में बात करनी है, वह आश्वस्त है.”

Also Read: मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल सेंस से फिर चुरा
ले गईं लाइमलाइट, एक्ट्रेस के आउटफिट की कीमत करेगी हैरान,VIDEO

इससे पहले शहनाज गिल ने बॉलीवुडलाइफ को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि, कैसे सलमान खान ने बाबा सिद्दीकी इफ्तार पार्टी के दौरान शहनाज गिल का बहुत ख्याल रखा. रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान ने शहनाज को अपने बगल में बिठाया ताकि वह सहज हो सकें. इतना ही नहीं, सूत्र ने यह भी दावा किया कि इफ्तार के दौरान दोनों सितारों ने लंबी बात की और शहनाज़ खुश दिखीं क्योंकि सलमान ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह महसूस कराया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, शहनाज गिल को आखिरी बार पंजाबी फिल्म हौसला रख में देखा गया था, जिसमें दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा ने भी अभिनय किया था. यह फिल्म अक्टूबर 2021 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस बिग बॉस 15 के फिनाले में बतौर गेस्ट भी शामिल हुईं थीं और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola