Shaitaan Box Office Collection Day 4: शैतान की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए पहले मंडे का कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Mar 2024 11:28 AM
Shaitaan Box Office Collection Day 4: अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. हालांकि पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं इसने कितनी कमाई की है.
Shaitaan Box Office Collection Day 4: निर्देशक विकास बहल की हॉरर-थ्रिलर शैतान, जिसमें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में हैं, 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का खूब प्यार मिला था.

Sacnilk.com के मुताबिक, शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है. हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई. वेबसाइट के मुताबिक शैतान ने रविवार को सबसे ज्यादा और सोमवार को अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया.

वेबसाइट के अनुसार, शैतान ने भारत में अपने शुरुआती दिन में 14.75 करोड़ की कमाई की, शनिवार को 18.75 करोड़, रविवार को 20.5 करोड़ की कमाई की.

सोमवार को अजय देवगन की फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 61.00 करोड़ हो गया है. शैतान की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.96% देखने को मिली.

विदेशों में, शैतान ने पहले वीकेंड में 15.26 करोड़ रुपये (1.86 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80.31 करोड़ (USD 9.80 मिलियन) हो गया है. यह अजय देवगन की दूसरी सबसे बड़ी विदेशी ओपनिंग है.

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने शैतान के बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “दर्शकों ने जोर से कहा है, #शैतान ने दिल जीता, बॉक्सऑफिस पर कब्जा किया…”

विकास द्वारा निर्देशित, शैतान का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा जियो स्टूडियो, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया गया है.

यह फिल्म 2023 की गुजराती फिल्म वाश का हिंदी रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी बताती है, जिसे अलौकिक शक्तियों वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में बंधक बना लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










