तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के पीछे क्या थी वजह, अब जाकर शैलेश लोढ़ा ने बताया कारण, आप भी जानिये

shailesh lodha
शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ने के अपने कारणों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे दर्शकों से इतना ज्यादा प्यार मिला है. अभिनेता ने संकेत दिया कि यह निर्माता के साथ उनका कुछ पंगा हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के स्टारकास्ट की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सभी किरदार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. हालांकि बीते कुछ दिनों पहले शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया था. ये खबर सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए थे. फैंस बार-बार पूछ रहे थे कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया. अब एक्टर ने इसके पीछे की वजह बताई है.
एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, शैलेश से पूछा गया कि उन्होंने सिटकॉम का इतना पसंदीदा हिस्सा होने के बावजूद इसे क्यों छोड़ दिया. जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “इस देश में प्रकाशक हीरे की अंगूठी पहनते हैं और एक लेखक को जो अपनी किताब छपवाना चाहता है, उन्हें पैसा खर्च करना पड़ता है. अगर दूसरे लोगों की प्रतिभा से कमाई करने वाले लोग खुद को ऊपर समझने लगें और टैलेंटेड लोगों से ऊपर तो एक टैलेंटेड व्यक्ति को आवाज उठानी चाहिए. शायद मैं उन टैलेंटेड लोगों में से एक हूं, जिन्होंने आवाज उठाई है.”
उन्होंने आगे कहा, “कलाकार के काम से लोकप्रियता हासिल करने वाले कलाकार से बड़े नहीं हो सकते…दुनिया में कोई भी प्रकाशक लेखक से बड़ा नहीं हो सकता…कोई भी निर्माता अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता. वह एक व्यवसायी है, यदि कोई हो व्यवसायी मुझमें अभिनेता या कवि पर हावी होने की कोशिश करता है, मैं इसकी कड़ी निंदा करूंगा.”
Also Read: बचपन से ही कवि बनना चाहते थे तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
पिछले साल भी ऐसी खबरें आई थीं कि प्रोड्यूसर असित मोदी से अनबन के चलते शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया था. हालांकि, अभिनेता ने इसके बारे में सीधे तौर पर कभी बात नहीं की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेकर्स के साथ अपनी अनबन का संकेत देते हुए कुछ पोस्ट शेयर किए. तारक मेहता में शैलेश की जगह सचिन श्रॉफ ने ली है. यहां तक कि जेठालाल के बेटे टप्पू उर्फराज अनादकट ने औपचारिक रूप से पिछले साल दिसंबर में बाहर निकलने की घोषणा की. असित मोदी ने हाल ही में उनकी जगह नीतीश भलूनी को उतारा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










