शाहरुख खान ने अभिषेक बच्चन को दिया था ये करियर एडवाइज, जिसे आज भी फॉलो करते हैं एक्टर

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Nov 2022 11:59 AM

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2 रिलीज हो गई. इस सीरीज में अभिषेक की एक्ंटिग की तारीफ हो रही है. अब एक्टर ने शाहरुख खान से मिले करियर एडवाइज पर खुलकर बात की है.

विज्ञापन
undefined

अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं. दोनों अभिनेताओं ने करण जौहर के निर्देशन वाली कभी अलविदा ना कहना और फराह खान की 2014 की फिल्म, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी.

undefined

अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में, जूनियर बच्चन ने शाहरुख खान से मिली करियर सलाह के बारे में बात की. एएनआई से बात करते हुए, अभिषेक से पूछा गया कि क्या वह किसी नई विशेष भूमिका पर काम कर रहे है.

undefined

जिसपर अभिषेक ने कहा कि शुरुआती वर्षों में शाहरुख खान ने उन्हें समझाया कि इस इंडस्ट्री में कैसे आगे बढ़ना है. एक्टर ने कहा कि एक दिन हमदोनों बातचीत कर रहे थे. जिसके बाद मैंने शाहरुख से पूछा, ‘आपने अद्भुत काम किया है, आपका पसंदीदा कैरेक्टर कौन सा है और आप सभी भूमिकाएं क्या करना चाहेंगे’.

undefined

जिसपर शाहरुख ने जवाब दिया, ‘मैं अभी जो भी काम और किरदार कर रहा हूं! हमेशा याद रखें कि आप एक अभिनेता हैं. अपने आप से पूछें, अगर आप अभी जो कुछ भी कर रहे हैं, वह आपका पसंदीदा नहीं है, तो आप इसे क्यों कर रहे हैं? भविष्य में क्या होने वाला है, इस पर ध्यान न दें…बस अपने आज पर ध्यान दें और उसमें अपना 100 परसेंट दें.”

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिषेक के पास आर बाल्की की फिल्म घूमर है, जिसमें सैयामी खेर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, धूम अभिनेता ने ब्रीद: इनटू द शैडो के दूसरे सीजन के साथ भी वापसी की है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola