मसाबा गुप्ता संग अपनी दूसरी शादी पर सत्यदीप मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- फिर से भूलकर शुरुआत कर सकते…

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने बीते 27 जनवरी को एक दूसरे संग शादी की थी. कपल ने फैंस के लिए वेडिंग फोटोज भी शेयर किए थे. बता दें कि मसाबा सत्यदीप की दूसरी पत्नी है, पहले पत्नी अदिति राव हैदरी है. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में फिर से ‘प्यार में पड़ने’ को लेकर खुलकर बातचीत की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की लाडली बेटी मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था. कपल ने 27 जनवरी को शादी की, और शाम को क्लोज फैमिली के लिए एक पार्टी रखी गई, जिसमें नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, सोनी राजदान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें. अब एक इंटरव्यू में, सत्यदीप ने मसाबा और अपनी पहली पत्नी को लेकर कई बातें की है. बता दें कि मसाबा गुप्ता की पहले निर्माता मधु मंटेना से शादी हुई थी, जबकि सत्यदीप की पूर्व पत्नी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हैं.
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए, सत्यदीप ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “मैं और मसाबा इसे यूनिक तरीके से करना चाहते थे. हम एक दिन अचानक उठे और जाकर कोर्ट में हस्ताक्षर किए और शाम में छोटी सी पार्टी की. उन्होंने कहा कि हमारी शादी कभी भी प्राइवेट नहीं था. सबको पता था, कि हम रिलेशनशिप में है. मुझे यह भी दृढ़ता से लगता है कि रिश्ते को प्राइवेट रखना इसे खराब कर सकता है. आपको इसे अपनाना होगा और इसके बारे में खुले रहना होगा. यह बस इतना था कि तस्वीरें ऐसी ही आईं और हर कोई ऐसा था… कि अरे वाह शादी हो गई”
अपने तलाक के बाद प्यार को एक और मौका देने के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, “आप हमेशा इस हद तक प्यार में पड़ने से सावधान रहते हैं कि यह आपको चोट पहुंचा सकता है और यह हम में से हर एक के लिए सच है… मुझे लगता है कि आप प्यार के मामले में जितने स्ट्रांग हैं, उतना ही यह आपको प्यार देता है. हां, जो लोग ब्रेकअप से गुजरे हैं, वे शुरू में इस पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसे भूलकर फिर से शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं है”.
Also Read: मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में बेटी को प्यार से निहारती दिखी नीना गुप्ता
मसाबा और सत्यदीप की मुलाकात उनके नेटफ्लिक्स शो मसाबा मसाबा के सेट पर हुई थी. इससे पहले वोग इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, मसाबा ने कहा था कि “हमने एक साधारण कोर्ट मैरिज की थी. विचार यह था कि इसे बहुत छोटा रखा जाए, जिसमें हमारे करीबी परिवार की उपस्थिति हो. हम ��गे जाकर बड़े पैमाने पर जश्न नहीं मनाएंगे. हालांकि, करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक पार्टी होगी, जिसमें मेरे और सत्यदीप के क्लोज फ्रेंड्स को इनवाइट किया जाएगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










