ePaper

सपना चौधरी ने समंदर किनारे जमकर लगाये ठुमके, सिंगल शोल्डर ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO

Updated at : 29 Dec 2021 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
सपना चौधरी ने समंदर किनारे जमकर लगाये ठुमके, सिंगल शोल्डर ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO

बिग बॉस 11 से खासा लोकप्रियता हासिल करने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) इन दिनों नए साल से पहले गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने इस वेकेशन तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस 11 से खासा लोकप्रियता हासिल करने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) इन दिनों नए साल से पहले गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने इस वेकेशन तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. अब एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें सामने आई हैं जिसमें वो समंदर किनारे देते हुए वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं. तस्वीरों को साझा करते हुए सपना ने कैप्शन दिया, ‘जीवन अच्छे वाइब्स और अच्छे लोगों के बारे में है.’

सपना द्वारा तस्वीरें अपलोड करने के तुरंत बाद प्रशंसकों कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं. सपना ने एक डांसिंग रील भी साझा की, जिसमें वह इस गाने ‘बेली डांसर’ पर अपने सेक्सी मूव्स दिखाती नजर आ है. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘अगर यह प्यारा है, तो मुझे यह चाहिए.’ सपना चौधरी हमेशा ही अपने डांस मूव्स से फैन्स को हैरत में डालने से कभी नहीं चूकती हैं. रील अपलोड होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/CYCW2KShk8B/

सपना इन तस्वीरें में व्हाइट फ्लोरल वन शोल्डर मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को बड़ी ही खूबसूरती से बन में बांधा हुआ है और नंगे पैर लहरों में खड़ी इसका आनंद उठाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा, वह अपनी गोवा यात्रा की स्टोरीज की एक सीरीज भी शेयर की हैं, जिसमें उनके प्रशंसकों को गोवा समुद्र तट और ताड़ के पेड़ों के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं.

https://www.instagram.com/p/CX_8gAmgqjP/

इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, घणी सुथरी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. एक और यूजर ने लिखा, हरियाणा वाले गोवा पहुंच गये हैं. एक ने लिखा, आप बहुत सुंदर लग रही हैं. हरियाणा का जानी मानी गायिका और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. जिसमें उनकी अदाएं देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू भिड़े ने शेयर किया पूल वीडियो, समंदर किनारे भी दिये दिलकश पोज

गौरतलब है कि, सपना ने पिछले साल जनवरी में हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू संग कोर्ट मैरिज कर ली थी. लेकिन सपना ने शादी को प्राइवेट रखा. शादी की खबरें तब सामने आई जब उन्‍होंने एक बेटे को जन्म दिया. पिछले दिनों ही उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक शेयर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola