संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर ‘वध’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्टर ने कही ये खास बात

Updated:
विज्ञापन

Vadh Trailer: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर अपकमिंग थ्रिलर वध का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार सभी को हैरान कर रहे हैं. वध का ये ट्रेलर एक रोमांचक थ्रिलर होने का वादा करता है.

विज्ञापन

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर अपकमिंग थ्रिलर वध का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार सभी को हैरान कर रहे हैं. वध का ये ट्रेलर एक रोमांचक थ्रिलर होने का वादा करता है. इस फिल्म के जरिए भारत के दो प्रतिभाशाली दिग्गज कलाकार पहली बार एक बेहद आकर्षक कहानी में एक साथ आ रहे हैं. फिल्म के इस ट्रेलर ने हमें पूरी तरह बांधे रखा. जबकि हमने संजय मिश्रा को अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाते देखा हैं, यह पहली बार है जब हम उन्हें स्क्रीन्स पर इस तरह के किरदार में देखेंगे. ट्रेलर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने हमें बांधे रखा जहां दर्शक हर फ्रेम के बाद हैरान होते दिखे हैं. यह ट्रेलर जितना अप्रत्याशित था, हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि फिल्म कैसी होगी. जहां संजय और नीना के किरदारों में बहुत मासूमियत है, वहीं उनके व्यक्तित्व की डार्क साइड भी शॉकिंग एलीमेंट है. वध के बारे में बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा, “एक अभिनेता के रूप में मैंने कभी भी इस तरह के किरदार की कल्पना नहीं की थी, वह भी नीना जी के साथ. मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.” ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola