ePaper

Bigg Boss 14 Updates : क्या इस तारीख को शुरू होगा ‘बिग बॉस 14’ का प्रीमियर!

Updated at : 04 Aug 2020 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Updates : क्या इस तारीख को शुरू होगा ‘बिग बॉस 14’ का प्रीमियर!

Bigg Boss 14 Updates : जब से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) इस साल फरवरी में खत्म हुआ तब से ही सभी की निगाहें बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) की खबरों और अपडेट पर टिकी हुई हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 20 सितंबर से शो का टेलिकास्ट हो सकता है. लेकिन ये बता दें कि अभी तक ये खबर मेकर्स द्वारा कंफर्म नहीं की गई है.

विज्ञापन

Bigg Boss 14 Updates : जब से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) इस साल फरवरी में खत्म हुआ तब से ही सभी की निगाहें बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) की खबरों और अपडेट पर टिकी हुई हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 20 सितंबर से शो का टेलिकास्ट हो सकता है. लेकिन ये बता दें कि अभी तक ये खबर मेकर्स द्वारा कंफर्म नहीं की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 14 टीवी पर इस साल सितंबर में शुरू हो सकता है. तारीख को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये 20 सिंतबर 2020 से टेलीकास्ट हो सकता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कुछ कहा नहीं है. वहीं, फैंस इस शो को देखने के लिए बेताब है.

फार्म हाउस से बिग बॉस 14 को होस्ट करेंगे सलमान खान

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के खतरे की वजह से सलमान खान बिग बॉस के सेट पर नहीं जाएंगे. सलमान बिग बॉस 14 अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस से होस्ट करेंगे. खबरों की मानें तो, कोरोना वायरस के इस समय में स्टूडियो फ्लोर पर शूट करना सही आइडिया नहीं है. सलमान चाहते हैं कि वे अपने फार्महाउस से कुछ क्रू मेंबर्स के साथ बिग बॉस के लिए शूट करें.

Also Read: Bigg Boss 14 : सलमान खान ने Bigg Boss-14 के लिए बढ़ाई फीस, जानें एक एपीसोड के मिलेंगे कितने करोड़ रुपए !

बिग बॉस 14 की ये होगी टैगलाइन

पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, इस बार शो की टैगलाइन होगी, ‘बिग बॉस 14 होगा रॉकिंग’. पिछले साल बिग बॉस 13 टेढ़ा था. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं, पहले ऐसा माना जा रहा था कि इस सीजन की टैगलाइन ‘बिग बॉस 14 लॉकडाउन एडिशन’ हो सकती है.

बिग बॉस 14 में होगा बड़ा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 14 में लॉकडाउन के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी असर देखने को मिलेगा. मेकर्स नए फॉर्मेट के साथ शो की शुस्‍आत करने की तैयारी में जुटे हैं. इस सीजन में लॉकडाउन एक प्रमुख आकर्षण होगा. रिपोर्ट के अनुसार, शो के पिछले सभी सीजन में, कंटेस्‍टेंट को ‘बाहरी दुनिया’ के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन इस बार यह बहुत अलग होने वाला है. निर्माता नए नियमों पर विचार कर रहे हैं, जो घरवालों को अपने सेलफोन मिलने और बिग बॉस 14 के घर के बाहर दुनिया के साथ बातचीत करने के लिए इसका उपयोग करने की अनुमति दे सकते हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola