Salman Khan के परिवार के इस शख्स की मौत, कहा- हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे
Salman Khan के भतीजे अब्दुल्लाह खान का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे.
कोरोना वायरस ( Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बॉलीवुड से एक दुखद घटना सामने आ रही है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के भतीजे अब्दुल्लाह खान (Abdullah Khan) का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. अब्दुल्लाह खान के मौत की जानकारी खुद सलमान खान ने दी है. अब्दुल्ला को हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के बाद कुछ दिनों पहले ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है.
सलमान ने अब्दुल्लाह के बारे में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर फैंस से ये बात शेयर की है. सलमान ने एक ट्वीट कर अब्दुल्लाह को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अब्दुल्लाह की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे.’
जानकारी के मुताबिक, अब्दुल्लाह खान लंबे समय से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे. अब्दुल्लाह के फेफडों में संक्रमण था. दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था.
सलमान खान रिश्ते में अब्दुल्लाह खान के चाचा लगते हैं. यानी अब्दुल्लाह, सलमान खान की बुआ के बेटे के बेटे थे. पारिवारिक सूत्र के मुताबिक, वे लगभग 10 साल पहले मुंबई में शिफ्ट हो गये थे.
सलमान के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर राहुल देव ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है. उन्होंने इस दुख की घड़ी में सलमान के परिवार को भगवान से हिम्मत देने की प्रथर्ना की है. डेजी शाह ने भी अब्दुल्लाह की फोटो शेयर कर लिखा, ‘हमेशा तुमसे प्यार करूंगी दोस्त.’ वहीं, सलमान के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं.
बता दें कि कई बार अबदुल्ला जिम वीडियोज में सलमान खान के साथ नजर आते थे. इसके साथ ही अब्दुल्लाह को भी सलमान की तरह हमेशा फिट रहने की आदत थी. बीते दिनों सलमान ने उन्हें गोद में उठाकर एक वीडियो भी शेयर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







