TMKOC: सचिन श्रॉफ की कॉकटेल पार्टी की फोटोज आयी सामने, होनेवाली दुल्हनिया संग जमकर लगाये ठुमके

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Feb 2023 5:41 PM

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता सचिन श्रॉफ फिर से दूल्हा बनने जा रहे है. अब उनकी कॉकटेल पार्टी की फोटोज सामने आई है. वह अपनी होने वाली दुल्हनिया संग जामकर डांस कर रहे हैं. उनकी खुशी में शामिल होने के लिए तारक मेहता की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेता सचिन श्रॉफ फिर से शादी करने के लिए तैयार हैं. अपनी शादी से पहले, उन्होंने एक शानदार कॉकटेल पार्टी रखी, जहां उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी चांदनी को अपने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा और घूम है किसी के प्यार में के कलाकारों से मिलवाया. एक्टर ने पार्टी में अपनी होने वाली दुल्हनिया संग जमकर ठुमके लगाये. पार्टी से कई फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

सचिन श्रॉफ ने रखी कॉकटेल पार्टी

सचिन श्रॉफ और उनकी होने वाली दुल्हन चांदनी ने मेहमानों का स्वागत किया और पार्टी में जमकर धमाल मस्ती की. एक्टर की होने वाली उनकी पत्नी ने जहां शिमरी गाउन पहना था, वहीं सचिन अपने थ्री-पीस सूट में डैपर दिख रहे थे. कपल ने सेलिब्रेट करते हुए प्यारा सा केक काटा और सभी दोस्तों संग जमकर डांस किया. पार्टी में जेनिफर मिस्त्री, अंबिका रंजनकर और सचिन की रील वाइफ सुनयना फौजदार के साथ टप्पू सेना-पलक सिंधवानी, कुश शाह, समय शाह और नीतीश भलूनी नजर आ रहे हैं. एक फोटो में सचिन को उनकी रील वाइफ अंजलि उर्फ​सुनयना फोजदार और उनकी रियल वाइफ चांदनी के साथ देखा जा सकता है. ‘गूम है किसी के प्यार में’ की कास्ट भी पार्टी में मौजूद थी.

undefined
undefined
undefined
सचिन श्रॉफ का करियर

सचिन श्रॉफ ने टीवी, ओटीटी और फिल्मों में काम किया है और कई शो और वेब सीरीज में अभिनय किया है. वह सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे: सलोनी का सफर, नाम गम जाएगा, शगुन और परमावतार श्री कृष्ण जैसे शो का हिस्सा रहे हैं. सचिन ने प्रकाश झा की आश्रम में भी अभिनय किया था और उन्हें डबल एक्सएल में भी देखा गया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने अभिनय किया था. उन्हें ‘गूम है किसी के प्यार में’ में राजीव की भूमिका निभाते हुए भी देखा गया था. कुछ महीने पहले, सचिन को हिट सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता की भूमिका निभाने के लिए शैलेश लोढ़ा की जगह लिया गया था.

undefined
undefined
undefined
जूही परमार से हो चुकी है शादी

सचिन के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से साल 2009 में जयपुर के एक महल में शादी के बंधन में बंध थे. 2018 में इनका तलाक हो गया था. एक्टर ने तलाक का कारण बताया था कि एक्ट्रेस उनसे प्यार नहीं करती थी और ये रिश्ता सिर्फ एकतरफा ही था.

undefined
undefined
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola