ePaper

Saath Nibhaana Saathiya 2 : अगले महीने शो को अलविदा कह सकती हैं कोकिलाबेन, पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट

Updated at : 30 Oct 2020 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Saath Nibhaana Saathiya 2 : अगले महीने शो को अलविदा कह सकती हैं कोकिलाबेन, पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट

saath nibhaana saathiya 2 kokilaben aka rupal patel exit the show because of this reason know latest update upcoming episode bud : इसी महीने ऑनएयर हुआ शो 'साथ निभाना साथिया 2' (Saath Nibhaana Saathiya 2) ने टीआरपी लिस्‍ट में धमाकेदार इंट्री मारी हैं. छोटी सरदारनी को पछाड़कर यह शो नंबर 5 पर काबिज है. लेकिन इससे जुड़ी एक खबर फैंस को निराश कर सकती है. कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल जल्द ही शो छोड़ सकती है.

विज्ञापन

Saath Nibhaana Saathiya 2 : इसी महीने ऑनएयर हुआ शो ‘साथ निभाना साथिया 2’ (Saath Nibhaana Saathiya 2) ने टीआरपी लिस्‍ट में धमाकेदार इंट्री मारी हैं. छोटी सरदारनी को पछाड़कर यह शो नंबर 5 पर काबिज है. लेकिन इससे जुड़ी एक खबर फैंस को निराश कर सकती है. कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल जल्द ही शो छोड़ सकती है. कोकिलाबेन के ‘रसोड़े में कौन था’ वीडियो वायरल होने के बाद मेकर्स ने शो को फिर से शुरू करने का फैसला किया.

रूपल पटेल इससे पहले शो ‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ में नजर आ रही थी. जिसके बाद उन्‍हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया. ‘साथ निभाना साथिया 2’ का सबसे महत्वपूर्ण किरदार होने के नाते, मेकर्स उनके बिना नया सीजन नहीं चाहते थे. इसलिए उन्होंने रूपल को 20 एपिसोड के लिए लिया गया था, जिसके अनुसार उनका ट्रैक नवंबर के मध्य तक खत्म हो जाएगा.

ऐसे में मेकर्स इसमें बदलाव करने का प्‍लान बना रहे हैं. एक सूत्र के हवाले से स्‍पॉटब्‍वॉय ने लिखा,’ रूपल ने शुरुआती 20 एपिसोड के लिए शो को साइन किया था और उसके अनुसार ही पूरे ट्रैक की योजना बनाई गई. नवंबर के मध्य तक, वह शो से बाहर हो जाएंगी. हालांकि, इस सीजन में उनका किरदार भी हिट है और यही कारण है कि निर्माताओं ने उन्हें शो में बने रहने के लिए मनाने का फैसला किया है. हालांकि अभी अंतिम फैसला किया जाना बाकी है. “

इस बीच, यह शो लोकप्रिय टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ का सीक्वल है साथ निभाना साथिया 2. अक्‍टूबर 17 को लॉन्‍च हुए इस सीरीयल में देवोलीना भट्टाचार्जी, हर्ष नागर और सेन्हा जैन मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस शो ने ‘छोटी सरदारनी’ को पछाड़ दिया है. ‘साथ निभाना साथिया 2’ ने शुरू होते ही लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है. शो के एपिसोड्स को लोगों का खूब प्‍यार मिल रहा है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्‍ट! कार्तिक के प्‍यार में पड़ी ये लड़की, अब क्‍या करेगी नायरा

‘साथ निभाना साथिया 2’ के आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि गोपी यह जानकर हैरान है कि अहम जिंदा है, क्योंकि सभी का मानना था कि वह 5 साल पहले ही मर गया था. गोपी अहम की खोई हुई याददाश्त को जल्द से जल्द वापस लाना चाहती है. दिलचस्प बात यह है कि अहम और गोपी के सबसे प्रतीक्षित पुनर्मिलन के साथ-साथ अनंत और गहना की प्रेम कहानी भी बहुत जल्द शुरू होगी.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola