ePaper

नागिन फेम रश्मि देसाई की कातिल अदाओं पर दिल हार गए फैंस, देखें एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

Updated at : 27 Sep 2020 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
नागिन फेम रश्मि देसाई की कातिल अदाओं पर दिल हार गए फैंस, देखें एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

Rashami Desai Bold Photo : टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी ग्लैमरस तसवीरों के कारण चर्चा में रहती है. आये दिन रश्मि अपनी खूबसूरत तसवीरों से फैंस का दिल जीतते रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो अलग लुक में दिख रही है. इस तसवीर में रश्मि देसाई बोल्‍ड लुक में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Rashami Desai Bold Photo : टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी ग्लैमरस तसवीरों के कारण चर्चा में रहती है. आये दिन रश्मि अपनी खूबसूरत तसवीरों से फैंस का दिल जीतते रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो अलग लुक में दिख रही है. इस तसवीर में रश्मि देसाई बोल्‍ड लुक में नजर आ रही हैं.

नागिन एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. हाल ही रश्मि ने फोटोशूट करवाया है, जिसमें उन्होंने येलो कलर का आउटफिट पहना है. इसमें रश्मि के बाल कर्ली है और उन्होंने फूलों का टियारा पहना हैं. नागिन एक्ट्रेस का ये बोल्ड और ग्लमैरस अंदाज फैंस को खूब पसन्द आ रहा है. रश्मि ने इसे शेयर करते हुए लिखा, उन्होंने आपके अंदर से दिल चुरा लिया है लेकिन यह काफी नहीं है परिभाषित करने के लिए, क्योंकि आपके अंदर की आवाज ही आप हो.

https://www.instagram.com/p/CFjQq-hg8ud/

रश्मि देसाई ने अपनी कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं, फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हॉट औऱ सेक्सी रश्मि देसाई. एक ने लिखा, जंगल की रानी. वहीं, इस तसवीर पर कई टीवी सेलेब्स ने भी कमेंट किया, जिसमें निया शर्मा, करणवीर बोहरा, शिवांगी जोशी जैसे स्टार्स शामिल है.

Also Read: पूनम पांडे का पति सैम को लेकर बड़ा खुलासा, शादी, हनीमून, मारपीट और एफआईआर के बाद अब क्या…

रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. हाल ही में रश्मि ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर की क्लास लगाई जिसने उनकी उम्र को लेकर गंदा कमेंट किया था. रश्मि ने लिखा ता, ‘तू है कौन बे? क्या तुम्हारे यही विचार अपनी मां, बहन, गर्लफ्रेंड या बाकी महिलाओं के लिए है? यही तुम्हारे माता-पिता या आपके आसपास के माहौल ने सिखाया है या यह तुम्हारा खुद का गंदा दिमाग है.

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola