ePaper

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने शेयर की यह खूबसूरत तसवीर, फैंस बोले- सपनों की रानी...

Updated at : 29 Jul 2020 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने शेयर की यह खूबसूरत तसवीर, फैंस बोले- सपनों की रानी...

Rashami Desai shares beautiful photo: टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने कुछ तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इन तसवीरों में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं वो भी स्‍टाइलिश लुक के साथ.

विज्ञापन

Rashami Desai photo : टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने कुछ तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इन तसवीरों में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं वो भी स्‍टाइलिश लुक के साथ. रश्मि ब्‍लैक व्‍हाइट कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर तसवीरें पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ खुश कैसे रहें? रोज सुबह तय करें कि आप अच्छे मूड में हैं.’ इस तसवीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ आपको खुश देखकर बहुत अच्‍छा लगा मैम.’ एक और यूजर ने लिखा,’ क्‍यूट रश्मि देसाई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप मेरे सपनों की रानी हैं. लव यू मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.’

https://www.instagram.com/p/CDLIqJbADwD/

गौरतलब है कि रश्मि देसाई अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती हैं. हाल ही में उन्‍होंने बताया था कि, कई ऐसे फैशन डिजाइनर्स हैं जो कलाकारों को अपने डिजाइन्स सिर्फ इसलिए नहीं देते हैं कि वे छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं.

एक इंटरव्‍यू में रश्मि देसाई ने कहा था,’ हां, हमसे कहा जाता है कि टीवी में बहुत दिख गए हो, आपका एक्सपोजर बहुत हो गया है. अच्छा आप टीवी एक्ट्रेस है, हम डिजाइनर कपड़े नहीं दे पाएंगे. इस तरह टीवी कलाकारों ने बहुत स्ट्रगल किया होता है’

Also Read: TMKOC: क्‍या अकेले रह जायेंगे जेठालाल के दोस्‍त, शो छोड़ सकती हैं ये अभिनेत्री

रश्मि देसाई के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एकता कपूर का सुपरनैचुरल सीरियल नागिन-4 (Naagin 4) में नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि हाल ही में नागिन 4 के प्रोमो को इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए कलर्स चैनल ने लिखा था कि,’ खुलासा सबसे बड़े राज का, नागिन भाग्य का जहरीला खेल में, जल्द कलर्स पर. प्रोमो में बताया गया है कि जल्द ही लाल टेकड़ी मंदिर का राज दर्शकों के सामने खुलने वाला है. सबसे जहरीली कहानी में लाल टेकड़ी मंदिर में दफ्न जहरीले राज को जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में रश्मि ने एक डांस वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो बादशाह (Badshah) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल पर गजब डांस करते दिखाई दी थीं. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया था.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola