रैपर बादशाह का पहला इंडिया टूर 24 दिसंबर से, जानें कब किस शहर में होगा लाइव परफॉरमेंस

Updated:
विज्ञापन

badshah

बादशाह ने अपने टूर के बारे में बात करते हुए एएनआई से खास बातचीत में कहा, ‘यह टूर 24 दिसंबर से शुरू होगा. ऐसा लगता है कि मेरा कोई एग्जाम है और मैं उस एग्जाम से पहले तनाव में हूं. मेरी तैयारी चल रही है.

विज्ञापन
undefined

रैपर बादशाह के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है. फैंस के फेवरेट सिंगर बादशाह भारत में अपना पहला टूर करने जा रहे हैं और उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है. उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए उनका टूर एक ‘पागलपंती’ वाला होगा और यह उन्हें जमकर एंटरटेन करेगा. वो अपने फैंस से शुद्ध एंटरटनेमेंट का वादा करते हैं. उनका ये टूर 24 दिसंबर से शुरू होनेवाला है. अब रैपर ने इस टूर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है.

विज्ञापन
undefined

बादशाह ने अपने टूर के बारे में बात करते हुए एएनआई से खास बातचीत में कहा, ‘यह टूर 24 दिसंबर से शुरू होगा. ऐसा लगता है कि मेरा कोई एग्जाम है और मैं उस एग्जाम से पहले तनाव में हूं. मेरी तैयारी चल रही है. यह मेरा ‘पागलपन’ है जो मुझे यहां तक लाया है. जिंदगी में कुछ अलग करने के लिए ‘पागलपन’ जरूरी है.’

undefined

इससे पहले स्पॉटब्वॉय से खास बातचीत में कहा, “मैं अपने प��रशंसकों के दौरे के लिए इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देने के लिए उत्साहित और आभारी हूं. लाइव ऑडियंस के लिए परफॉर्म करने की ऊर्जा अद्वितीय है और मेरी प्रतिबद्धता पागलपंती से भरे एक अनुभव को लाने की है जो लंबे समय तक आपके साथ रहेगा.’

undefined

बता दें कि उनका मल्टी-सिटी टूर 24 दिसंबर को मुंबई से शुरू होगा. 7 जनवरी को गुवाहाटी में लाइव शो होगा, इसके बाद 21 जनवरी को अहमदाबाद में, 28 जनवरी को हैदराबाद में, 5 फरवरी को कोलकाता, 18 फरवरी को गुरुग्राम, 4 मार्च को पुणे और 18 मार्च को बेंगलुरु में यह शो होगा.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो, बादशाह के पास इस साल तीन म्यूजिक वीडियो हैं, जिसमें तबाही, वूडू और ट्रैप मुंडे शामिल है. उन्हें हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था. उन्होंने धाकड़ के लिए संगीत तैयार किया है. उन्होंने अपना सिंगल डेब्यू डीजे वाले बाबू के साथ किया था जिसमें उनके साथ आस्था गिल नजर आई थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola