दीपिका पादुकोण ने किया रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

रणवीर सिंह ने पेपर मैग्जीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसे लेकर वो खबरों में बने हुए है. उनकी तसवीरों पर अलग -अलग तरह के कमेंट्स आ रहे है. उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का इस पर रिएक्शन किया है.
Deepika Padukone Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में है. रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कराया है और एक्टर की तसवीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे है तो कोई उनका मजाक उड़ा रहा है. ऐसे में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी इन फोटोज पर रिएक्शन आया है.
रणवीर सिंह ने पेपर मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वो काफी बोल्ड दिखे. अलग-अलग पोज में एक्टर ने तसवीरें क्लिक करवाया था. रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण का इसपर रिएक्शन किया था, इसके बारे में करीबी सूत्र ने खुलासा किया है. इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के अनुसार, वह शुरू से ही इस पूरे शूट पर लूप में थी और उसे यह कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया.
आगे इस रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पर रणवीर सिंह की तसवीरें आने से पहले दीपिका ने ये फोटोज देखी थी. सूत्र ने ये भी बताया कि, दीपिका ने हमेशा रणवीर का समर्थन किया है और वह उनकी सबसे बड़ी चैंपियन रही है. इसलिए जब कुछ पूरी तरह से अलग करने की बात आई, तो वह पीछे नहीं हटीं.
Also Read: Ranveer Singh ने मैगजीन के लिए कराया बोल्ड फोटोशूट, तसवीरें वायरल, फैंस बोले- दीपिका दीदी ये देखकर…
रणवीर सिंह ने शूटिंग पहले से प्लान बनाया था और रणवीर अपने विजन को लेकर काफी क्लियर थे. वह अपने फोटोशूट को लेकर सहज थे. वहीं, एक्टर ने इस बारे में पेपर मैगजीन से इंटरव्यू में कहा, वह एक हजार लोगों के सामने नग्न हो सकते हैं और वो इसकी परवाह नहीं करते है.
रणवीर सिंह अगली बार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे. फिल्म का रिलीज डेट क्रिसमस के पास का है. आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे थे. पिछली बार वो रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स शो में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




