रामायण की सीता के करीबी का हुआ निधन, सदमे में एक्ट्रेस, बोलीं- घर लौटना पहले के जैसा नहीं रहेगा

रामायण सीरियल से सीता का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई दीपिका चिखलिया को फैंस भूले नहीं है. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी रहती है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और बुरी खबर फैंस को बताई.

रामायण सीरियल से सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया काफी लोकप्रिय हुई. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया. आज भी फैंस उन्हें सीता के नाम से पुकारते है.
दीपिका चिखलिया ने एक बुरी खबर फैंस के साथ शेयर की. उनके पेट डॉग का निधन हो गया. उन्होंने इस बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग की तसवीर शेयर कर लिखा, सबसे बड़े दिल वाले हमारे गोल्डन बॉय की प्यार भरी याद में.

दीपिका ने आगे लिखा, जिनकी शरारती आंखें 13 खूबसूरत सालों तक हमारी आत्माओं को गर्म करती रहीं. वह हमेशा हमारी लाइफ की लाइट था और धरती पर एंजल के रूप में. हम आशा करते हैं कि तुम्हें दर्जनों गेंदों और गाजरों, खिलौनों और पक्षियों और ढेर सारे अच्छे भोजन के साथ शांति मिले. तुम हमारे दिल हो व्हिस्कू.

दीपिका ने अपने पेट डॉग की तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “तुम बहुत प्यार करते हो. तुम्हारी याद आती है. घर आना कभी भी पहले जैसा नहीं होगा.”

दीपिका के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. एक अन्य यूजर ने लिखा, आशा है कि आप जहां भी हों सदैव उज्ज्वल और प्रसन्न रहेंगे! तुम याद आओगे. कई यूजर्स ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की.

दीपिका चिखलिया अगस्त 2023 में, टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी से निर्माता बनीं. इसकी तसवीरें एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है.

हाल ही में दीपिका जनवरी में अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थी. इसमें रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल और लक्ष्मण भी शामिल हुए थे.

दीपिका ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाया था. ये साल 1987 में आया था. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अबतक ये दो-तीन बार टीवी पर टेलीकास्ट हो चुका है.

दीपिका ने सुन मेरी लैला से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. इसके अलावा उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ तीन हिंदी फिल्मों रुपए दस करोड़, घर का चिराग और खुदाई में काम किया था.

दीपिका के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने टिप्स एंड टोज़ कॉस्मेटिक्स के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की. दीपिका और हेमंत ने 23 नवंबर 1991 को शादी रचाई थी.
Also Read: Ramayan की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया इस वीडियो को लेकर हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- हे माते ऐसा मत करो…VIDEO Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी, नोट कर लें तारीखप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










