राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

राखी सावंत के पति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि राखी ने आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. एक्ट्रेस ने अपने पति पर शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी लड़की संग अफेयर होना का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है. अभिनेत्री ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. राखी ने आरोप लगाया कि आदिल पिछले साल मराठी बिग बॉस में भाग लेने के दौरान उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे थे. उन्होंने यहां तक कहा कि आदिल की वजह से मेरी मां का निधन हुआ है. आदिल की गिरफ्तारी पर अपडेट साझा करते हुए, राखी ने कहा कि वह भी मामले को सुलझाने के लिए स्टेशन पहुंच रही हैं.

आदिल खान हुए गिरफ्तार

उन्होंने एक मीडिया बयान में साझा किया, “ये कोई मीडिया या नाटक नहीं है. मेरी जिंदगी खराब की है इसने…मुझे मारा है, मेरा पैसा लूटा है कुरान पर हाथ रख के भी इसने मेरे साथ धोखा किया है.” उन्होंने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने आदिल की सच्चाई का पता लगाने के लिए सभी सबूत जमा किए हैं. पिछले हफ्ते, राखी ने मीडिया के सामने यह भी खुलासा किया था कि आदिल का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है. उन्होंने उस लड़की की फोटोज भी शेयर की है, साथ ही नाम भी बताया.

https://www.instagram.com/p/CoWsQXQKNGf/
रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए थे राखी-आदिल

राखी ने मीडिया को बताया कि आदिल ने आखिरकार अपनी प्रेमिका तनु के साथ रहने का फैसला किया है. उन्होंने बॉलीवुड में फेमस होने के लिए मेरा सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल किया. बीते दिनों राखी को आदिल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया. दोनों का साथ में डिनर करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वे एक-दूसरे को खाना खिलाते भी नजर आए. बाद में, मीडिया से बात करते हुए, राखी ने कहा, “मैं उनको हमेशा घर में खाना खिलाती थी…क्या पता ये आज के मेरी जिंदगी का आखिरी निवाला हो. हां, मैंने आज आखिरी निवाला खिलाया है. वह मेरा पति है. मैं मरते दम तक उससे प्यार करूंगी, लेकिन कोई माफी नहीं…कोई माफी नहीं, माफ करना मुश्किल है.”

Also Read: Adil Durrani Girlfriend Tanu: कौन है राखी सावंत की सौतन तनु, आदिल संग कोजी तस्वीर आई सामने

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola