Raju Srivastav: बहुत याद आओगे गजोधर भैया…राजू श्रीवास्तव को यादकर भावुक हुए फैंस

Raju Srivastava Died : कॉमेडी के दुनिया के सबसे फेमस और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया. उनके फैंस उन्हें यादकर इमोशनल हो रहे हैं. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि गजोधर भैया अब उनके बीच नहीं रहें. हालांकि 42 दिन तक जंग लड़ने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गए.
Raju Shrivastav Passes Away: कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव (raju shrivastav) आज 42 दिन बाद जिंदगी की जंग लड़ते-लड़के सांस छोड़ बैठे. 58 साल की उम्र में कॉमेडियन ने दम तोड़ दिया है. उनकी फैमिली ने इस बात की पुष्टि की है. इस खबर के बाद बॉलीवुड से लेकर हर जगह मातम का माहौल है. राजू श्रीवास्तव के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गजोधर भैया अब इस दुनिया में नहीं रहें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10.20 मिनट पर राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली थी. बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया गया था.
राजू श्रीवास्तव को फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने ‘#rajusrivastava’, ‘AIIMS’ और ‘राजू श्रीवास्तव’ जैसे कीवर्ड ट्रेंड करवा रहे हैं. इंटरनेट पर कई ऐसे पोस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिससे लग रहा है कि उनके फैंस काफी सदमे में है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, हास्य कला से लोगों को हसाने वाले मशहूर हास्य कलाकार श्री #Raju Srivastav जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दूसरे यूजर ने लिखा, अलविदा राजू भाई…आपको हमेशा याद रहेगा..एक अन्य यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है..कि आप हमारे बीच नहीं हो…हमको अब कौन हंसाएंगा.
हास्य कला से लोगों को हसाने वाले मशहूर हास्य कलाकार श्री #Raju Srivastav जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/CUkH53bZsG— Hemant Parashari (@Hemantk92056673) September 21, 2022
अलविदा राजू भाई 🙏😭
You will remembered forever..
Raju Srivastav
RIP#rajusrivastava #RajuSrivastav #rajushrivastav #kanpur #rajubhai #Raju #Raju_bhai #RIP #RIP_Raju_Srivastav #riprajusrivastav #gajodhar #rip #comedy #comedyking #standupcomedy pic.twitter.com/z7FWRpK7wP— Ritam Tripathi 🇮🇳 (@ritam_45_T) September 21, 2022
राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी का हर कोई दीवाना था. क्या बच्चे या बूढ़े उनकी कॉमेडी से हर कोई लोटपोट हो जाता था. राजू श्रीवास्तव ने अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रखा. 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी ने कानपुर सीट से उतारा. लेकिन उन्होंने इसलिए टिकट वापस कर दिया क्योंकि उन्हें पार्टी के स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. हालांकि 19 मार्च 2014 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनाया.
Also Read: Raju Srivastav Passes Away: राजू श्रीवास्तव का निधन, ऐसी रही है कॉमेडियन की लव लाइफ
Famous for clean and healthy comedy
Raju Srivastava RIP
💔💔#राजू_श्रीवास्तव #गजोधर #OmShanti #rajusrivastava #RIP pic.twitter.com/X0RyuCpAbX— SarcasmHit (@SarcasmHit) September 21, 2022
We will miss you @iRajuSrivastava!
You made the nation 🇮🇳 believe that stand up comedy can also be a profession.
May you now make heaven a happier place. #राजू_श्रीवास्तव #RajuSrivastav Ohm Shanti! pic.twitter.com/404O70mncJ
— nitin singh (@SinghNitn) September 21, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










