तबीयत ठीक होते-होते…अचानक कैसे जिंदगी की जंग हार गए राजू श्रीवास्तव, जानें गजोधर भैया की मौत का कारण

Updated:
विज्ञापन

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी. राजू 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे. दिल्ली के एक होटल में एक्सरसाइज करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

विज्ञापन
undefined

दुनिया को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव आज खुद हमेशा के लिए मौन हो गए. उन्होंने 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बीते दिनों उनकी हालत में सुधार हुई थी. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था.

विज्ञापन
undefined

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कार्डिएक अरेस्ट के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. वह तभी से कोमा में वेंटिलेटर पर थे. हालांकि, बीच में उन्हें होश आया था, लेकिन वह कोमा से बाहर नहीं आ पाए.

undefined

Instagramराजू श्रीवास्तव की फैमिली में इस वक्त मातम का माहौल है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि राजू अब हमारे बीच नहीं रहें. हालांकि, डॉक्‍टरों ने उन्‍हें ब्रेन डेड घोष‍ित कर दिया.

undefined

डॉक्‍टरों के मुताबिक उनका ब्रेन डेड हुआ है, साथ ही शरीर के कई अंग खराब हो जाना भी एक कारण है. ह भी कह दिया था कि उनका हार्ट भी काम नहीं कर रहा. डॉक्टरों ने बुधवार को उनकी फैमिली को जवाब दे दिया.

undefined

अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया. मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद खासी लोकप्रियता मिली थी.

undefined

उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे. वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola