ePaper

Shaadi Mubarak : राजश्री ठाकुर ने अचान‍क छोड़ा शो, इस एक्‍ट्रेस की हुई रातोंरात इंट्री, क्‍या ये है वजह!

Updated at : 14 Oct 2020 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
Shaadi Mubarak : राजश्री ठाकुर ने अचान‍क छोड़ा शो, इस एक्‍ट्रेस की हुई रातोंरात इंट्री, क्‍या ये है वजह!

rajshree thakur quits shaadi mubarak show overnight actress rati pandey replace her producer shashi mittal confirms latest update bud : हाल ही में शुरू हुआ फैमिली ड्रामा शो 'शादी मुबारक' दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है. शो में राजश्री ठाकुर और मानव गोहिल की जोड़ी को प्रशंसकों का खूब प्‍यार मिल रहा है. लेकिन इस बीच फैंस के लिए बुरी खबर है कि अब राजश्री ठाकुर शो में नजर नहीं आएंगी. उन्‍होंने शो को अलविदा कह दिया है.

विज्ञापन

Shaadi Mubarak : हाल ही में शुरू हुआ फैमिली ड्रामा शो ‘शादी मुबारक’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है. शो में राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) और मानव गोहिल की जोड़ी को प्रशंसकों का खूब प्‍यार मिल रहा है. लेकिन इस बीच फैंस के लिए बुरी खबर है कि अब राजश्री ठाकुर शो में नजर नहीं आएंगी. उन्‍होंने शो को अलविदा कह दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार राजश्री ठाकुर ने हाल ही में अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर ली है और शो छोड़ने का फैसला किया है. इसके पीछे राजश्री के प्रोड्यूसर के साथ अनबन बताई जा रही है.

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, देवी आदि पराशक्ति में मां आदि पराशक्ति का किरदार निभाकर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस रति पांडे, राजश्री पांडे को रिप्लेस कर चुकी है. बता दें कि राजश्री शो में प्रीति जिंदल का किरदार निभा रही थी लेकिन फिर रातोंरात उन्‍होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया.

अब निर्माता शशि मित्तल ने राजश्री पांडे के शो छोड़ने की खबरों को कंफर्म किया है. स्‍पॉटब्‍वॉय से बातचीत में उन्‍होंने कहा,’ यदि कोई अभिनेता अपने निजी कारणों की वजह से शो से बाहर होना चाहता है, तो हम उसके फैसले को पूरी तरह से समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं. हमारे बीच एक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रिश्‍ता था. उन्‍होंने प्रीति के रोल में अच्छा योगदान दिया. हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. अब रति पांडे आने वाले दिनों में इस भूमिका को संभालेंगी.’

Also Read: मालदीव ट्रिप में तापसी पन्नू ने करवाया बिकिनी फोटोशूट, वीडियो हो रहा है वायरल

राजश्री ठाकुर ने शो छोड़ने के बारे में कहा,’ शो छोड़ने का फैसला इससे जुड़ा नहीं है. मैं इस शो से बहुत खुश थी. मेरे दिन को शेड्यूल बहुत थकावट भरा हो गया था. जिसकी वजह से मेरी हेल्‍थ पर असर पड़ रहा था. अपना सौ प्रतिशत देना महत्वपूर्ण है जो मेरे लिए संभव नहीं था. इसके बाद मैंने शो छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने मेरे फैसले का सम्मान किया, जो वाकई बहुत अच्छा है.’

शो की प्रोड्यूसर संग अनबन की खबरों पर उन्‍होंने कहा,’ हमारे बीच कोई अनबन नहीं है. वास्तव में, उसने मेरे लिए चीजों को हल करने की कोशिश की लेकिन एक हद तक चीजों के साथ समझौता करना उनके लिए भी संभव नहीं था, क्योंकि मैं शो की मुख्य लीड हूं. इसलिए हमें यह दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लेना पड़ा.’ बता दें राजश्री ठाकुर टीवी सीरियल ‘सात फेरे’ के लिए जानी जाती हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola