ePaper

पृथ्वीराज के रोल से पॉपुलर हुए रजत टोकस ने गुपचुप रचाई थी शादी, इस लड़की संग लिए थे सात फेरे, PHOTOS

Updated at : 19 Jul 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
पृथ्वीराज के रोल से पॉपुलर हुए रजत टोकस ने गुपचुप रचाई थी शादी, इस लड़की संग लिए थे सात फेरे, PHOTOS

Happy Birthday Rajat Tokas : टीवी का ऐतिहासिक शो 'जोधा अकबर' (Jodha Akbar) में अकबर के रोल से फमेस हुए रजत टोकस (Rajat Tokas) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते है इस एक्टर का दिल किसपर आया था और उन्होंने उस लड़की से शादी भी कर ली.

विज्ञापन

Happy Birthday Rajat Tokas : टीवी का ऐतिहासिक शो ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar) में अकबर के रोल से फमेस हुए रजत टोकस (Rajat Tokas) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस सीरियल के बाद से ही रजत की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी. लेकिन क्या आप जानते है इस एक्टर का दिल किसपर आया था और उन्होंने उस लड़की से शादी भी कर ली.

पृथ्वीराज चौहान के रोल में रजत का चला था जादू

रजत टोकस ने अपने करियर की शुरुआत ‘सांई बाबा’ धारावाहिक से की. इसके बाद एक्टर ने ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ में पृथ्वीराज का रोल निभाया था. इस शो से उन्हें खास पहचान मिली और उन्हें घर-घर में लोग जानने लगे. रजत ने इस शो में बेहतरीन काम किया था और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया था.

https://www.instagram.com/p/B6snVP_AlWq/

जोधा- अकबर से मिली रजत को लोकप्रियता

इसके बाद रजत टोकस कई सीरियल्स में नजर आए, जिसमें धरम वीर, तेरे लिए, बंदिनी और केशव पंडित में देखा गया. इसके बाद वो जोधा- अकबर में अकबर के रोल से टीवी पर छा गए. उन्हें इस शो से जबरदस्त लोकप्रियता मिली. एकता कपूर का ये शो 2013 में शुरू हुआ था और इसमें रजत की केमेस्ट्री परिधि शर्मा के साथ देखते ही बनती थी.

https://www.instagram.com/p/BtOnM6Fgpaj/

नागिन में नजर आए थे रजत टोकस

रजत एक बार फिर से एकता कपूर के शो नागिन में नजर आए, लेकिन इस बार उनका लुक काफी बदल गया था. रजत ने शो के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया था, उन्होंने अपने बॉडी पर खूब मेहनत की थी. इस नये लुक में उनकी कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

https://www.instagram.com/p/BtDDlmeA04G/

इस लड़की से रचाई शादी

रजत टोकस की फीमेल फैन फॉलोइंग की लिस्ट लंबी है, लेकिन साल 2015 में उन्होंने शादी करके अपने फैंस का दिल तोड़ दिया. रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर के साथ शादी की है. दोनों ने 30 जनवरी 2015 को राजस्थान के उदयपुर पैलेस में बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी की थी.

Also Read: रिप्ड जींस में हिना खान का नया लुक वायरल, सोशल मीडिया पर छाई नागिन एक्ट्रेस की स्टाइलिश फोटोज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola