ePaper

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने CBI को लिखा पत्र, बोले- पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने फंसाया

Updated at : 30 Sep 2022 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने CBI को लिखा पत्र, बोले- पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने फंसाया

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दावा किया कि, पूरा मामला एक व्यवसायी के व्यक्तिगत प्रतिशोध पर बनाया गया था, जिन्होंने उसे गिरफ्तार करने के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी.

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में नया अपडेट आया है. उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. राज कुंद्रा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को पत्र लिखकर पोर्नोग्राफी केस में खुद को बेगुनाह बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें फंसाया.

पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दावा किया कि, पूरा मामला एक व्यवसायी के व्यक्तिगत प्रतिशोध पर बनाया गया था, जिन्होंने उसे गिरफ्तार करने के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी. उन पर रैकेट का सरगना होने का आरोप लगा है. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, राज कुंद्रा ने सीबीआई को लिखे अपने शिकायत पत्र में अधिकारियों का नाम लिया है और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी संबोधित किया है.

 सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है

बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें हॉटशॉट ऐप पर प्रसारित करने का आरोप लगा था. उन्होंने दावा किया है कि ऐप उनके बहनोई का है और इसमें पोर्न नहीं है. उन्होंने इस मामले में आरोपी के साथ किसी भी तरह की संलिप्तता से भी इनकार किया और कहा कि मामले में केवल उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है.

हर गवाह पर उनके खिलाफ गवाही देने का दबाव डाला गया

राज कुंद्रा ने कहा कि, मुंबई क्राइम ब्रांच के कुछ अधिकारियों ने उसे मामले में फंसाने के लिए सब कुछ किया, भले ही उनका नाम 4,000 पन्नों की मूल चार्जशीट में नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के हर गवाह पर उनके खिलाफ गवाही देने का दबाव डाला गया. सूत्रों ने मिड डे को बताया कि राज कुंद्रा ने सीबीआई से कहा है कि वह ऐसे कई गवाहों का विवरण साझा कर सकते हैं जो इसकी गवाही देंगे.

मैं एक साल से मौन में रह रहा हूं

शिकायत पत्र के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारियों ने कुंद्रा को फंसाने के पीछे कथित रूप से अपना काला धन बिजनेसमैन के पास लगाया था. एक सूत्र के अनुसार राज कुंद्रा के पत्र में लिखा है, “मैं एक साल से मौन में रह रहा हूं; मीडिया ट्रायल से टूट गया और आर्थर रोड जेल में 63 दिन बिताए. मैं कोर्ट से न्याय चाहता हूं, जो मुझे पता है कि मुझे मिलेगा और मैं विनम्रतापूर्वक इन अधिकारियों के खिलाफ जांच का अनुरोध करता हूं.

Also Read: Vikram Vedha को लेकर बोले ऋतिक रोशन- मुझे कई कलाकारों वाली फिल्में करना पसंद है
19 सितंबर को मिली थी जमानत

बता दें कि, 4 फरवरी को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने मलाड के मालवानी में एक बंगले पर छापेमारी की थी, जहां कथित तौर पर महिलाओं को जबरदस्ती और धमकाकर एडल्ट फिल्मों की शूटिंग की गई थी. पुलिस ने बाद में पांच लोगों और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया. पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ तीन अप्रैल को पहला आरोपपत्र दाखिल किया था. उन्होंने जुलाई में कुंद्रा और थोरपे को गिरफ्तार किया था. राज कुंद्रा और थोरपे को पिछले साल 19 सितंबर को जमानत मिली थी.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola