ePaper

साउथ स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ''कर्नाटक रत्न'' से सम्मानित करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Updated at : 05 Aug 2022 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
साउथ स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ''कर्नाटक रत्न'' से सम्मानित करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने एक नवंबर को पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है, हम इसकी तैयारी के लिए एक समिति बनाएंगे जिसमें राजकुमार के परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, इसे पूरे सम्मान से आयोजित किया जाएगा.''

विज्ञापन

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस ‘कनार्टक राज्योत्सव’ के अवसर पर, कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. अभिनेता का पिछले साल निधन हो गया था. वह राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाले 10वें व्यक्ति होंगे.

पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने एक नवंबर को पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है, हम इसकी तैयारी के लिए एक समिति बनाएंगे जिसमें राजकुमार के परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, इसे पूरे सम्मान से आयोजित किया जाएगा.” मुख्यमंत्री ने यहां लालबाग ग्लास-हाउस में वार्षिक स्वतंत्रता दिवस पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

29 अक्टूबर दुनिया छोड़ गये थे पुनीत राजकुमार

इस साल के फ्लावर शो में कन्नड़ अभिनेता डॉ राजकुमार और उनके बेटे एवं अभिनेता पुनीत राजकुमार को विशेष पुष्पांजलि अर्पित की गई. कन्नड़ सिनेमा का चमकता सितारा माने जाने वाले पुनीत, कन्नड़ अभिनेता डॉ राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे थे. उनका 46 वर्ष की आयु में 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया.

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री ने पिछले साल नवंबर में फिल्म अभिनेता और तकनीशियन संघ के सहयोग से कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) द्वारा पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘‘पुनीता नमना” में दिवंगत अभिनेता को पुरस्कार देने की घोषणा की थी. कर्नाटक रत्न से आखिरी बार 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था.

इन हस्तियों को भी मिल चुका है कर्नाटक रत्न पुरस्कार

खास बात यह है कि पुनीत के दिवंगत पिता राजकुमार 1992 में कवि कुवेम्पु के साथ कर्नाटक रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले लोगों में शामिल हैं. पुरस्कार से सम्मानित अन्य हस्तियां एस निजलिंगप्पा (राजनीति), सीएनआर राव (विज्ञान), डॉ देवी प्रसाद शेट्टी (चिकित्सा), भीमसेन जोशी (संगीत), शिवकुमार स्वामीजी (समाज सेवा) और डॉ जे जावरेगौड़ा (शिक्षा और साहित्य) हैं.

Also Read: Superstar Singer 2 Promo: अक्षय कुमार इस खास इंसान का मैसेज देख हुए इमोशनल, आंसू पोछते हुए Video वायरल
इन फिल्मों में दिखे थे कर्नाटक रत्न पुरस्कार

कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार एक एक्टर के अलाव प्लैबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर, प्रोड्यूसर भी थे और उन्होंने कुछ फिल्मों में गाया भी है. पुनीत ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था जिसमें अप्पू, अभि, Veera Kannadiga, मौर्य, Arasu, मिलाना, राजाकुमारा, और अंजनी पुत्र जैसी फिल्में शामिल है. पुनीत दिवंगत कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज राजकुमार के बेटे थे और उनकी मां Parvathamma प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola