ePaper

प्रभास ने बाहुबली के बाद किया था मां से शादी का वादा, लेकिन इस वजह से है अभी तक हैं सिंगल

Updated at : 03 Mar 2022 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभास ने बाहुबली के बाद किया था मां से शादी का वादा, लेकिन इस वजह से है अभी तक हैं सिंगल

साउथ सुपरस्टार प्रभास इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म राधे श्याम को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का फाइनल ट्रेलर हाल ही जारी किया गया था.

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार प्रभास इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म राधे श्याम को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का फाइनल ट्रेलर हाल ही जारी किया गया था. फिल्म में उनके आपोजिट पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. प्रभास अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. उनके प्रशंसकों ने उनका नाम हमेशा अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा है. हालांकि दोनों कलाकारों इन रिपोर्टों का खंडन किया है और कहा कि वे बहुत करीबी दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा नहीं.

‘बाहुबली’ के बाद शादी करने का किया वादा

हाल ही में एक इंटरव्यू में साहो स्टार ने खुलासा किया कि, बाहुबली की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी मां से कहा था कि इस फिल्म के बाद वह शादी करने के बारे में सोचेंगे. लेकिन अभिनेता ने कहा कि प्यार को लेकर उनकी भविष्यवाणी हमेशा गलत रही है और इसलिए वह अभी भी सिंगल हैं.

मैं शादी करना चाहता हूं

प्रभास ने न्यूज 18 से खास बातचीत में कहा, “बातचीत हमेशा घर पर होती है. यह बहुत नॉर्मल है. हर मां चाहती है कि उसका बच्चा घर बसाए और उसके बच्चे हों और कभी-कभी मेरी मां भी मुझे घर बसाने के बारे में सोचने के लिए कहती है. बाहुबली के दौरान, मैंने उससे कहा था कि मुझे फिल्म खत्म करने दो, फिर मैं इसके बारे में सोचूंगा. अब, मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है इसलिए मैं उन्हें टेंशन नहीं लेने के लिए कहता हूं और ऐसा होगा. मैं शादी करना चाहता हूं और घर बसाना चाहता हूं लेकिन यह सही समय पर होगा.”

11 मार्च को रिलीज होगी राधे श्याम

प्रभास राधे श्याम की रिलीज़ के लिए कमर कस चुके हैं. बैक-टू-बैक बड़े पैमाने पर एक्शन करने के बाद, अभिनेता ने लंबे समय के बाद रोमांटिक फिल्म का तोहफा देने के लिए फैंस को तैयार है.उनकी और पूजा हेगड़े के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री ने दर्शकों से पहले ही प्रशंसा बटोरी है. राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म में भाग्यश्री, सत्यराज, जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. राधे श्याम 11 मार्च को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है और यह तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी.

Also Read: KGF Chapter 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, निर्देशक बोले- तूफान से पहले एक गड़गड़ाहट होती है…
आदिपुरुष में ये रोल प्ले करेंगे प्रभास

प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह स्टारर फिल्म आदिपुरुष के रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि महाशिवरात्रि के मौके पर अनाउंसमेंट कर दी गई कि फिल्म 12 जनवरी 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष में प्रभास भगवान श्री राम का रोल प्ले करते दिखेंगे. सैफ अली खान रावण बन रहे है और कृति सेनन सीता का किरदार निभाते नजर आएगी. वहीं, सनी सिंह लक्ष्मण का रोल निभाने वाले है. फिल्म की शूटिंग मुंबई और हैदराबाद में हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola