DU के छात्रों से बोले पीएम मोदी- OTT पर वो सीरीज अच्छी है, वो वाली रील देखी? स्टूडेंट्स का था ऐसा रिएक्शन
डीयू के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी बात कही, जिसकी चर्चा हो रही है. उन्होंने छात्रों से कहा कि ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है.
आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. पीएम के इस यात्रा में उनके साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स भी थे. डीयू के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करते पीएम ने ऐसी बात कही, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने अपने संबोधन में रील्स और ओटीटी का जिक्र किया. चलिए आपको बताते हैं पूरी बात-
पीएम मोदी बोले- ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में भाग लेने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, तो वे स्टूडेंट्स से काफी दोस्ताना अंदाज में मिले और उनसे बात की. पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ” युवा हर मुद्दे पर बात करते हैं- कौन सी फिल्म देखी? ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है. वो वाली रील देखी या नहीं देखी? चर्चा करने के लिए विषयों का एक महासागर है.” ये सुनते ही स्टूडेंट्स के चेहरे पर खुशी आ गई और वो तालियां बजाने लगे.
प्रधानमंत्री ने कही ये बात
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि सीखने की भी प्रक्रिया है और लंबे समय तक शिक्षा को लेकर ध्यान इस बात पर केंद्रित रहा कि छात्रों को क्या पढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमने फोकस इस बात पर भी शिफ्ट किया कि छात्र क्या सीखना चाहता है. आप सभी के सामूहिक प्रयासों से नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार हुई है और छात्रों को यह बड़ी सुविधा मिली है कि वह अपनी इच्छा से अपनी पसंद के विषयों का चुनाव कर सकते हैं.’’
ओटीटी और रील्स का बढ़ रहा क्रेज
गौरतलब है कि ओटीटी और रील्स का क्रेज युवाओं में बढ़ता जा रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब कई बड़े स्टार्स की एंट्री हो गई है. हाल ही में कंगना रनौत ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के ‘टीकू वेड्स शेरू’ के साथ एक निर्माता के रूप में शुरुआत की है. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तमन्ना भाटिया, कियारा आडवाणी, अजय देवगन, आलिया भट्ट की फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इसके अलावा आए दिन ओटीटी पर कई सारे वेब सीरीज रिलीज होते रहते है, जिसे दर्शक बड़े दिलचस्पी के साथ देखते रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










