पेटी बांध ली..? तो चलें, पठान फिल्म का नया पोस्टर आउट, एक्शन लुक में SRK को देख फैंस बोले- इंतजार नहीं...

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Dec 2022 1:15 PM

विज्ञापन

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्टर में किंग खान के एक्शन लुक को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है. गौरतलब है कि ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन-दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर काफी सुर्खियां में बने हुए है. किंग खान के जन्मदिन पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था. अब फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है.

पठान का नया पोस्टर

सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत, पठान एक एक्शन एंटरटेनर है. निर्माताओं ने इस साल की शुरुआत में मार्च में फिल्म के टीजर प्रोमो आउट किए थे. अब किंग खान ने नया पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ”पेटी बांध ली है..? तो चलें!!! #55DaysToPathaan #YRF50 के साथ #पठान का जश्न 25 जनवरी, 2023 को अपने पास एक बड़ी स्क्रीन पर मनाएं…हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज. @दीपिका पादुकोण @thejohnabraham #सिद्धार्थआनंद @yrf.

https://www.instagram.com/p/ClnRtdpI7a5/
फैंस कर रहे कमेंट

पोस्टर में, हम दीपिका पादुकोण को बंदूक के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं, बैकलेस ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि शाहरुख खान भी काले रंग की शर्ट में बंदूक दिखा रहे हैं. जॉन अब्राहम के साथ भी ऐसा ही है, जो रफ और टफ लुक में दिख रहे हैं. पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”लीजेंड इज बैक…इस फिल्म का और इंतजार नहीं कर सकता”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अब जल्दी से ट्रेलर लॉन्च कर दो…सर बहुत दिनों से पेटी बांधी है ना तो अब टूट सकती है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, पेटी बांध ली है…बस आपके भौकाल मचाने का इंतजार कर रहा हूं.”

https://www.instagram.com/p/Ckcl1pmIVFv/
Also Read: Pathaan Teaser Out: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पठान का टीजर, धमाकेदार एक्शन करते दिखे एक्टर
पठान का धमाकेदार टीजर

टीजर की शुरुआत एक महिला के साथ होती है, जो डिंपल कपाड़िया की तरह लगती है, वो एक वॉयसओवर में कहती है कि पठान को दुश्मनों ने पकड़ लिया था और अपने आखिरी मिशन पर उसे बहुत तंग किया था, लेकिन पठान इतनी आसानी से नहीं मारा जाता. जिसके बाद शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होती है. इसके बाद हॉट लेडी दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है. वह पठान के साथ रोमांस करते हुए कुछ बदमाशों की पिटाई भी करती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान निर्देशक एटली की नई फिल्म जवान में नयनतारा के साथ दिखाई देंगे और फिर निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ डंकी में तापसी पन्नू के साथ पहली बार सहयोग करेंगे. दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola