Pathaan Box Office Collection Day 3: 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई पठान, फैंस ने इस तरह किया सेलिब्रेट

Pathaan Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान की फिल्म पठान हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने जहां पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ का बिजनेस किया था. ऐसे में अब फिल्म 300 करोड़ के क्लब में पहुंच गई है.
Pathaan Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान की फिल्म पठान हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाये हुए हैं. फैंस का क्रेज भी किंग खान के लिए बढ़ता ही जा रहा है. कश्मीर में जहां शो हाउसफुल जा रहा है, वहीं इंदौर में लोगों ने थियेटर के बाहर से बाइक राइड निकाली और पठान-पठान बोलते हुए पटाखे जलाये. फिल्म ने भारत और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी. अब केवल तीन दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.
26 जनवरी को रिलीज हुई पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर शुरुआत की. तीसरे दिन, पठान दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहा. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और लिखा, “पठान ने 3 दिनों में WW बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई को पार कर लिया.”
#Pathaan crosses ₹ 300 Crs Gross at the WW Box office in 3 days.. 🔥
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 28, 2023
वहीं भारत में फिल्म ने तीसरे दिन 34 से 36 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया है. रमेश बाला के ट्वीट में लिखा था, “#पठान दिवस 3 अखिल भारतीय प्रारंभिक अनुमान 34 से 36 करोड़ नेट (एसआईसी) है.” इससे कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 157 करोड़ रुपये हो जाता है. यह जश्न मनाने का एक कारण है क्योंकि पठान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
#Pathaan Day 3 All-India Early estimates is ₹ 34 to 36 Crs Nett.. 🔥
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 28, 2023
Also Read: Pathaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा बरकरार, दूसरे दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं. यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म है. बॉलीवुड की स्पाई जॉनर की फिल्म है, तो कहानी में जाबाज एजेंट, पाकिस्तान के नापक इरादे तो होंगे ही तो यहां भी ये सब हैं, लेकिन इस बार विलेन भारत का एक्स रॉ एजेंट जिम (जॉन अब्राहम) है. जो पाकिस्तान के इशारे पर भारत में तबाही लाने वाला है. यह तबाही जैविक तबाही होगी. रक्तबीज से आने वाली इस तबाही को पठान (शाहरुख खान) कैसे रोकेगा. इस मिशन में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट रूबाई (दीपिका पादुकोण) पठान के साथ है, लेकिन क्यों. इसके साथ ही जिम क्यों भारत के खिलाफ है. ये सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको पावर पैक्ड एक्शन फिल्म को देखने की ओर रुख करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










