Anant Ambani के लिए क्या Ananya Birla को भेजा गया था शादी का रिश्ता? वायरल वीडियो से मची हलचल

Updated:
विज्ञापन

अनन्या बिरला और अनंत अंबानी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Koffee with Karan 9: अनन्या बिरला ने 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया कि एक बड़े परिवार से बार-बार आया शादी का रिश्ता. जानिए क्या है पूरा राज और अनंत अंबानी से कनेक्शन.

विज्ञापन

Ananya Birla Marriage Proposal Viral Video: करण जौहर के पॉपुलर चैट शो Koffee with Karan 9 में इस बार मशहूर बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी और सिंगर अनन्या बिरला (Ananya Birla) नजर आईं. उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी शो का हिस्सा बनीं. बातचीत के दौरान अनन्या बिरला ने अपनी शादी के रिश्तों को लेकर एक ऐसा राज खोला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट पर अनंत अंबानी और अंबानी परिवार को लेकर जबरदस्त हलचल मच गई है.

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में? एक ही घर से बार-बार आया रिश्ता

शो के दौरान होस्ट करण जौहर ने अनन्या बिरला से सवाल किया कि क्या उन्हें कभी किसी बेहद रईस बिजनेसमैन परिवार से शादी का रिश्ता आया है. इस पर अनन्या ने बिना किसी का नाम लिए बताया कि एक बहुत बड़ा रिश्ता एक ही शख्स के परिवार की तरफ से कई बार आ चुका है.

अनन्या ने आगे बताया कि जब भी यह रिश्ता दोबारा आता है, तो उनके मम्मी-पापा (कुमार मंगलम बिरला और नीरजा बिरला) काफी नाराज हो जाते हैं. उनका साफ मानना है कि जब एक बार किसी रिश्ते के लिए 'ना' कह दिया गया है, तो इसका मतलब ना ही होता है. इस पर करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद वह शादी काफी मजेदार होती, लेकिन अनन्या ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया.

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है अनंत अंबानी की चर्चा?

भले ही पूरे एपिसोड में न तो अनन्या बिरला ने और न ही करण जौहर ने किसी व्यक्ति या परिवार का नाम लिया, लेकिन वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं. कई यूजर्स इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि क्या अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी के लिए अनन्या बिरला को दो बार शादी का रिश्ता भेजा था और दोनों बार उन्हें मना कर दिया गया.

image.png
image.png
image.png

प्राइवेट डेट के लिए खाली करवा दिया था पूरा वेन्यू

शादी के रिश्तों के अलावा अनन्या बिरला ने शो में अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से भी सुनाए. एक गेम के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उन्होंने अपनी प्राइवेट डेट के लिए पूरा वेन्यू ही खाली करवा दिया था. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि उनमें ऐसी कौन सी आदत है जो बिल्कुल 'बिरला' परिवार जैसी नहीं लगती, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि वे अपने साथ कभी कैश (पैसे) लेकर नहीं चलतीं.

इस एपिसोड में शनाया कपूर की भी सरप्राइज एंट्री हुई, जहां उन्होंने और अनन्या पांडे ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की. अनन्या पांडे ने यह भी कहा कि उन्हें दुनिया की बाकी हर 'अनन्या' नाम की लड़की से चिढ़ होती है, सिवाय अनन्या बिरला के.

ये भी पढ़ें: 22 साल बाद 'कॉफी विद करण' को अलविदा कहेंगे करण जौहर, फिनाले में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे यश और रूही

ये भी पढ़ें: 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' करण जौहर के सवाल पर सलमान खान का सैवेज रिप्लाई, देखें Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola