Lockdown में घर पर सब्जियां साफ कर रही Nusrat Bharucha, देखें Video
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 11:29 AM
Nusrat Bharucha ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सब्जियां साफ कर रही हैं. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है और साथ-साथ शेयर भी कर रहे है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश 3 मई तक लॉकडाउन है. जिसकी वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों में कैद है. ऐसे में कभी सेलेब्स के घर की सफाई करने का वीडियो तो कभी खाना बनाने की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. अब एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सब्जियां साफ कर रही हैं. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है और साथ-साथ शेयर भी कर रहे है.
Also Read: जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Videoनुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि ये घर-घर की कहानी है. वीडियो में नुसरत अपनी मां संग सब्जियां साफ कर रही हैं. वीडियो में एकता कपूर के फेमस सीरियल का टाइटल ट्रैक कहानी घर-घर की भी चल रहा है. ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है. कई लोग ट्वीट कर यहां तक कह रहे हैं कि उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कि नुसरत घर पर खुद ये सब भी कर रही हैं.
फिल्मों की बात करें तो नुसरत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘छलांग’ में दिखाई देंगी. नुसरत और राजकुमार दोनों ने ‘लव सेक्स और धोखा’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी एक अन्य फिल्म ‘हुड़दंग’ की शूटिंग लॉकडाउन के कारण रुकी हुई है.
इससे पहले नुसरत ने वर्ल्ड पोएट्री डे पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक कविता शेयर की थी. यह कविता कुछ यूं थी, ‘तुम जैसी आदत छोड़ भी दूं…खुद को खोते हुए ही सही… झूठ की आंख में हंस भी दूं… सच पहचानते हुए ही सही…साथ होने का एहसास दिला दो अगर… वो नजर हमारे नाम कर अगर…सब से चुराते हुए ही सही.’
अपने इस शौक के बारे में बात करते हुए नुसरत ने बताया कि वह लगभग 3 सालों से कविताएं लिख रही हैं जिन्हें वह अपने फोन में सेव रखती हैं. नुसरत का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वे कविताएं अच्छी हैं भी या नहीं और इसलिए वह उन्हें शेयर करने में काफी सजग बनी हुई थीं. नुसरत ने बताया कि आयुष्मान खुराना जैसे उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें इतनी हिम्मत दी कि वह अपनी कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










