Dance Meri Rani के शूट पर नोरा फतेही के साथ क्या हुआ? स्ट्रेचर पर एक्ट्रेस को देख फैंस हुए परेशान, VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्ट्रेचर पर लेटी दिख रही हैं. उन्हें स्ट्रेचर पर देखकर फैंस काफी परेशान हो गए है.
Nora Fatehi Dance Meri Rani Video: बॉलीवुड की डांसिंग स्टार नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने नये गाने ‘डांस मेरी रानी’ (Dance Meri Rani) को लेकर चर्चा में हैं. इस गाने में नोरा जलपरी अवतार में दिखने वाली हैं. अब गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें एक्ट्रेस स्ट्रेचर पर लेटी दिखी. दिलबर गर्ल को ऐसे देखकर फैंस काफी हैरान हो गए.
गुरु रंधावा और नोरा फतेही का नया गाना डांस मेरी रानी को लेकर लाइमलाइट में हैं. गाने की शूटिंग जारी है और एक वीडियो सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में नोरा एक स्ट्रेचर पर लेटी नजर आई औऱ क्रू मेंबर उन्हें स्ट्रेचर पर ही ले जाकर पानी में उतार रहे है. इस वीडियो के कैप्शन में गुरु ने लिखा, ‘यह इतना आसान नहीं है, घर पर ट्राई न करें.’
https://www.instagram.com/p/CXgnu5fhuQp/
दरअसल, जलपरी वाले गेटअप में नोरा फतेही का मूव करना मुश्किल था क्योंकि उनके पैर बंधे हुए थे. इसलिए एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर लिटाना पड़ा था और शूटिंग के लिए पानी में ऐसे ही ले जाया गया. हालांकि वीडियो देखकर फैंस तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, क्या हो गया. एक दूसरे यूजर ने लिखा, उम्मीद है आप ठीक होगी. कई यूजर ने उनके लुक की तारीफ भी की.
इससे पहले नोरा फतेही ने अपना जलपरी अवतार फैंस के साथ शेयर किया था. तसवीरों में नोरा पानी में लेटे हुए दिखी थी और बेहद खूबसूरत लगी थी. एक्ट्रेस के लुक ने फैंस को उनके नये गाने के लिए काफी उत्सुक कर दिया था. तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. बता दें कि दिलबर गर्ल का ये कॉस्ट्यूम विदेश में बनवाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




