निशा रावल ने बंद किए थे घर के सारे कैमरे, एक्ट्रेस ने बताया ऐसा करने का ये कारण

टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) और उनकी पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. निशा ने करण पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक के बाद कई सारी चीजें सामने आ रही है. करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बातें भी निशा ने मीडिया से कही थी, जिससे एक्टर ने इनकार कर दिया था. अब करण ने घर के कैमरे को लेकर भी बात की हैं.

दरअसल, करण मेहरा ने पहले बताया था कि लड़ाई से पहले निशा ने घर के सारे कैमरे बंद कर दिया था. इसपर अब एक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘हमारे 4बीएचके अपार्टमेंट में 7 कैमरे लगे हैं. बेडरूम को छोड़कर हर कमरे में कैमरा लगा है.
करण आगे कहते है, हॉल में जो कैमरा लगा है उससे हम उस जगह को देख सकते थे, जहां पर उन्होंने अपना सिर दीवार पर पटका, लेकिन तभी मुझे याद आया कि निशा ने तो सारे कैमरे बंद करके रखे हैं. लेकिन सब चीजें पहले से प्लान थी. वहीं, कैमरे को लेकर निशा रावल ने भी बात की.
एक्ट्रेस निशा ने कहा, हां कैमरा बंद था. मैंने कुछ समय पहले कैमरा बंद कर दिया था. जहां कैमरा लगा हुआ था वहां करण मेरे और कावीश के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते थे. बेडरूम में करण का व्यवहार अलग होता था वह गाली देते थे और मुझे मारते थे इसलिए मैंने कुछ दिनों पहले ही कैमरा बंद कर दिया था.
गौरतलब है कि निशा रावल ने मीडिया के सामने बताया था कि करण का अफेयर किसी और के साथ चल रहा हैं. इस बीच करण की तसवीरें हिमांशी पराशर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसे देखकर लोगों का कहना था कि एक्टर का हिमांशी के साथ अफेयर चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए