ePaper

निया शर्मा पर आया इस एक्टर का दिल, सबके सामने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

Updated at : 11 Jun 2021 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
निया शर्मा पर आया इस एक्टर का दिल, सबके सामने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

nia sharma co star kamal kumar propose actress amid shooting bud : टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma)अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी स्टाइलिश तसवीरें शेयर करती हैं और फैंस का दिल चुरा ले जाती है. उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग भी है.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma)अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी स्टाइलिश तसवीरें शेयर करती हैं और फैंस का दिल चुरा ले जाती है. उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग भी है. हाल ही में एक्ट्रेस के साथ सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें हैरान कर दिया. हाल ही में उन्हें एक शख्स ने पूरे क्रू के सामने उन्हें प्रपोज कर दिया.

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, उनके को-स्टार ने उन्हें पूरे क्रू मेबर्स के सामने घुटने के बल बैठकर प्रपोज कर दिया. निया हाल ही में अपने आनेवाले गाने की शूटिंग कर रही थीं और उनके को-स्टार कमल कुमार ने घुटनों के बल बैठकर इस खूबसूरत अभिनेत्री को प्रपोज किया. हर कोई हैरान रह गया, लेकिन निया इसे संभाल लिया.

कमल ने स्पॉटब्वॉय से खास बातचीत में खुलासा किया, “हम शॉट का इंतजार कर रहे थे, हर कोई अपने-अपने काम में व्यस्त था तभी मैंने अचानक अपने घुटनों के बल जाकर उन्हें प्रपोज किया. निया और मैं दोनों हंसने लगे और सभी हैरान रह गए. हालांकि यह सीरियस नहीं था, निया एक खूबसूरत लड़की है और कौन उसे प्रपोज नहीं करना चाहेगा.”

निया शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं. ओपन हेयर और शॉर्ट ड्रेस में निया शर्मा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, दिल का कोई न कोई हिस्सा हमेशा यही गाता है…

Also Read: Pearl V Puri Case : पीड़िता के पिता का बयान- बेटी नहीं बोल रही झूठ, तसवीर देखकर खुद की पहचान

बता दें कि निया शर्मा पिछले लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने एक हजारों में मेरी बहना है, इश्क में मरजावां, जमाई राजा, नागिन 4 जैसे सीरियल्स के लिए तारीफें बटोर चुके हैं. वो खतरों के खिलाड़ी 10 में भी दिखाई दीं और बाद में, उन्होंने खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया के स्पेशल एडिशन में अभिनय किया जहां निया शर्मा विनर बनीं.

निया शर्मा हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं.निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके किरदार को सराहा गया. वो कई म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola