ePaper

निया शर्मा ने मांगी माफी तो देवोलीना ने दिया ये जवाब, पर्ल वी पुरी केस को लेकर हुई थी ट्विटर वॉर

Updated at : 09 Jun 2021 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
निया शर्मा ने मांगी माफी तो देवोलीना ने दिया ये जवाब, पर्ल वी पुरी केस को लेकर हुई थी ट्विटर वॉर

एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को कुछ दिन पहले ही 2019 में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. जिसके बाद इंडस्ट्री में उनके कई दोस्त पर्ल के समर्थन में सामने आए और उनके बेगुनाही होने की बात कही.

विज्ञापन

एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को कुछ दिन पहले ही 2019 में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. जिसके बाद इंडस्ट्री में उनके कई दोस्त पर्ल के समर्थन में सामने आए और उनके बेगुनाही होने की बात कही. सोशल मीडिया पर पर्ल को अपना समर्थन दिखाने वालों में एकता कपूर, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, एली गोनी और अन्य शामिल थे. हालांकि इसे लेकर निया शर्मा (Nia Sharma) और देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ट्विटर पर भिड़ गईं. लेकिन अब निया शर्मा ने माफी मांगते एक पोस्ट किया है.

दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी ने सेलेब्स को कोसा और पीड़ित की पहचान का खुलासा करनेवालों को फटकार लगाई. उन्होंने लिखा कि, सोशल मीडिया पोस्ट उनकी मदद नहीं करेंगे और इसके बजाय उन्हें भूख हड़ताल पर जाना चाहिए या अपना समर्थन दिखाने के लिए एक कैंडल मार्च में हिस्सा लेना चाहिए.

undefined

इसके बाद निया शर्मा ने देवोलीना पर तंज कसा और बदले में देवोलीना ने भी पलटवार किया. अब अपने ट्विटर विवाद के बाद निया शर्मा ने देवोलीना से माफी मांगी है. उसने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मेरी माँ, भाई और रवि ने बहुत प्यार से मुझसे कहा कि मैं सही नहीं थी और 3 करीबी लोगों का इसपर विचार करना गलत नहीं हो सकता… देवोलीना मैंने अपनी सीमा पार की होगी… मुझे माफ करें. यह ठीक नहीं था. आशा है कि आप इसे भूल जाएंगे.”

undefined

इसपर देवोलीना ने उनकी माफी को स्वीकार करते हुए जवाब दिया, निया शर्मा सबकुछ है. मुझे भी माफ करें यदि मैंने आपको किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, हालांकि मेरा इरादा ऐसा बिल्कुल नहीं था. अपनी माँ, भाई और रवि को मेरा अभिवादन दें. सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें.”

Also Read: Bollywood & TV LIVE Updates : प्रोड्यूसर स्वप्ना पाटकर गिरफ्तार, पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

गौरतलब है कि, इससे पहले जब देवोलीना ने उन्हें भूख हड़ताल पर जाने का सुझाव दिया था तो निया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “दीदी को कोई बता दो धरना और कैंडल नहीं कर सकते अभी महामारी है. इसके अलावा दीदी को अपने डांस का प्रैक्टिस करने की जरूरत है. ”इसके बाद, देवोलीना ने भी ट्वीट्स की एक सीरीज कर निया पर अप्रत्यक्ष रूप से पलटवार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola