Netflix पर बॉलीवुड की इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को देख, आंखे फटी की फटी रह जाएंगी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Sep 2024 1:24 PM

विज्ञापन

Netflix पर अगर आप स्क्रॉल करते-करते थक गए हैं, तो आज हम आपको ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्मों के नाम बताएंगे, जिन्हें आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Netflix एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसपर कंटेंट्स की कोई कमी नहीं. यहां यूजर्स को हर वैरायटी और जॉनर फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री उपलब्ध है. ऐसे में अगर आप भी रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों से हो गए हैं बोर, तो आइए आज हम आपको मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे.

तलाश

तलाश साल 2012 की एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रीमा कागती ने किया है. इस फिल्म की कहानी एक इंस्पेक्टर सुरजन सिंह शेखावत के ईद गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर एक्टर की मौत की जांच करता है. फिल्म में इंस्पेक्टर का किरदार आमिर खान ने निभाया है.

Also Read: September 2024 Ott and Theatre Releases:सितम्बर में ओटीटी से लेकर थिएटर में खूब होगा मनोरंजन

द गर्ल ऑन द ट्रेन

द गर्ल ऑन द ट्रेन साल 2021 की साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक कार एक्सीडेंट के बाद अम्नेशिया से जूझ रही एक लॉयर के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका डाइवोर्स होने वाला होता है. फिल्म में लॉयर का किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया है.

Also Read: September OTT Release: अगस्त के बाद भी नहीं थमेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला, आ रही हैं ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज

गेम ओवर

अश्विन सरावनन्न की निर्देशित गेम ओवर साल 2019 की एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक नाइक्टोफोबिया से पीड़ित स्वप्ना नाम की लड़की के ईद गिर्द घूमती है. नाइक्टोफोबिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान को अंधेरे से डर लगता है.

Also Read: Malayalam Movies: ओटीटी पर इन मलयालम फिल्मों को देख, दिमाग के पुर्जे ढीले पड़ जाएंगे

मर्डर मुबारक

सस्पेंस और क्राइम के बाद अब कॉमेडी थ्रिलर फिल्म की बात करें तो साल 2024 की फिल्म मर्डर मुबारक एक सही ऑप्शन है. इसकी कहानी फिल्म नई दिल्ली की मर्डर मिस्ट्री के इर्द गिर्द घूमती है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola