ePaper

नेहा कक्कड़ ने दुबई से शेयर की तसवीरें, सिंगर को डांस करता देख यूजर्स बोले- रोहनप्रीत का कमेंट आया?

Updated at : 12 Dec 2021 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ ने दुबई से शेयर की तसवीरें, सिंगर को डांस करता देख यूजर्स बोले- रोहनप्रीत का कमेंट आया?

जानीमानी सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने दुबई से अपनी कई तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो स्टेज पर नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
undefined

जानीमानी सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने दुबई से अपनी कई तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो स्टेज पर नजर आ रही हैं. उनकी ये तसवीरें दुबई की हैं. इन तसवीरों में वो व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

undefined

इन तसवीरों को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, हैलो हैला माइक चेक, और आज हम सभी तैयार है आज रात नेहा को लाइव देखने के लिए… इससे साफ है नेहा वहां लाइव शो के लिए पहुंची हैं. इससे पहले वो अपनी टीम के साथ स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

undefined

इन तसवीरों में सिंगर बेहद खूबसूरत और क्यूट लग रही हैं. उनकी तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, रोहनप्रीत का कमेंट आया क्या? एक और यूजर ने लिखा, नेहा आप रॉक कर रही हो. एक और यूजर ने लिखा, आपको देखकर और आपकी आवाज को सुनकर फैंस क्रेजी हो जाते हैं.

undefined

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की अक्सर ही तसवीरें वायरल होती रहती हैं. दोनों अक्सर एकदूसरे को सरप्राइज देते रहते हैं. पिछले दिनों वोअपने पति के साथ पेरिस रवाना हुईं थी जहां से उनकी कई तसवीरें जमकर वायरल हुई थीं. उनकी तसवीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था.

undefined

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी जबसे हुई है, तभी से उनकी प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर नेहा और रोहन कब दुनिया को गुड न्यूज देंगे. हालांकि नेहा ने कहा था कि हां मेरा वजन बढ़ गया है. मैं गोलू-मोलू दिखने लगी हुं. इसका ये मतलब नहीं कि मैं गर्भवती हुं. रोहनप्रीत के साथ सभी ने कहा कि नेहा प्रेग्नेंट नहीं हैं.

undefined

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 66 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. उनकी कोई भी तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola