Neha Kakkar Pregnant : प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

Updated at : 18 Dec 2020 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Neha Kakkar Pregnant : प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

neha kakkar pregnant flaunts baby bump latest photo with husband rohanpreet singh viral on social media fans comments bud : बॉलीवुड की जानमानी सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. नेहा ने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत सिंह संग एक तसवीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. नेहा ने इस फोटो में डेनिम डंगरी पहने हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

विज्ञापन

Neha Kakkar Pregnant : बॉलीवुड की जानमानी सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. नेहा ने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत सिंह संग एक तसवीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. नेहा ने इस फोटो में डेनिम डंगरी पहने हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इस फोटो को शेयर कर नेहा ने लिखा, ‘#KhyaalRakhyaKar’. इस पर रोहनप्रीत के कमेंट ने लोगों का ध्‍यान खींचा है.

रोहनप्रीत सिंह ने इस तसवीर पर कमेंट करते हुए लिखा,’ अब तो कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना पड़ेगा नेहू.’ उनका यह पोस्‍ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उनसे कमेंट सेक्‍शन में पूछ रहे हैं कि क्‍या वह प्रेग्‍नेंट हैं? रोहनप्रीत के कमेंट से साफ है कि यह कपल गुडन्‍यूज देनेवाला है. नेहा इस तसवीर में खिलाखिला कर मुस्‍कुराते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CI7E-TWDDbA/

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग शनिवार 24 अक्टूबर को दिल्‍ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी. पहले अचान‍क शादी की घोषणा करने के बाद नेहा ने प्रेग्‍नेंसी की गुड न्‍यूज देकर फैंस को चौंका दिया है. नेहा कक्‍कड़ की शादी की खबरों को लेकर उनके फैंस पूरी तरह कंफ्यूज हैं कि शादी वाकई में हो रही है, या अपकमिंग सॉन्‍ग के लिए यह स्‍टंट है.

https://www.instagram.com/p/CI7FFCTnX_0/
Also Read: वरुण धवन को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल कर चुकी थीं 3-4 बार रिजेक्ट, जानिए कौन हैं ये जिनके पीछे लट्टू हैं कुली नंबर 1

इस पोस्‍ट पर भी कई प्रशंसक उन्‍हें बधाई देने के साथ साथ पूछ रहे हैं कि क्‍या वाकई नेहा प्रेग्‍नेंट हैं. हालांकि नेहा कक्कड़ को अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि साझा की गई तस्वीर हिट ‘नेहु दा व्याह’ के बाद किसी विज्ञापन शूट या एक ब्रांड के नए गीत के लिए भी हो सकता है.

कौन है रोहनप्रीत सिंह? Know Who Is Rohanpreet Singh

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं. वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. 2018 में आयोज‍ित ‘राइज‍िंग स्टार 2’ में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे. रोहनप्रीत, रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं. वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था. हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola