तीखी तकरार के बीच साथ नजर आई फाल्गुनी पाठक-नेहा कक्कड़, यूजर्स कंफ्यूज, बोले-सॉन्ग को फेमस करने के लिए...
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2022 8:23 AM
हाल ही में रिलीज हुए ट्रैक ओ सजना को लेकर नेहा कक्कड़ को काफी आलोचना सहनी पड़ी. नेहा के इस गाने से फाल्गुनी पाठक भी खुश नहीं थी. हालांकि दोनों अपने इस इस तू-तू, मैं-मैं के बीच एक साथ नजर आई.
Falguni Pathak-Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा. हाल ही में नेहा का गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ था, जो फाल्गुनी के सॉन्ग ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रिमिक्स वर्जन है. इसके बाद से ही दोनों के बीच इंस्टा फैट शुरू हो गई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस -तू, मैं-मैं के बीच नेहा और फाल्गुनी साथ में नजर आए. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन आइडल सीजन 13 का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. इसमें नेहा कक्कड़ कहती है, बहुत ही अच्छा दिन है आज थियेटर राउंड की शुरुआत हम माता रानी का नाम लेकर करते हैं. हमारे बीच आज लीजेंड्री फाल्गुनी पाठक मैम आई हैं. जिसके बाद फाल्गुनी गाना गाती है और उनके सॉन्ग पर सब गरबा खेलते है.
https://www.instagram.com/p/Ci6zpnSpE3M/
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, फाल्गुनी पाठक के साथ इंडियन आइडल के मंच पर होगी गरबा रात! देखिए इंडियन आइडल 13, थिएटर राउंड में. वीडियो वायरल होते ही मीडिया यूजर्स इसपर कमेंट करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘इनके सामने नेहा कक्कड़ कुछ नहीं हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, सॉन्ग को फेमस करने के लिए क्या करते हैं ये लोग. पहले सोशल मीडिया पर लड़कर सबका ध्यान ग्रैब करते हैं फिर एक साथ टीवी पर परफॉर्म करते है. क्या दिखावा है यार.
Also Read: फाल्गुनी पाठक से तीखी बहस के बीच नेहा कक्कड़ ने शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, कैप्शन में लिखी ये लाइन
गौरतलब है कि दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने नेहा कक्कड़ के गाने पर कहा था, मुझे अच्छा नहीं लगा. मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, ऐसा हो गया था. वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी, उसका पूरा सत्यनाश किया है इस गाने में. रीमिक्स हो रहे हैं लेकिन इसे अच्छे तरीके से करें. अगर आप युवा पीढ़ी तक पहुंचना चाहते हैं, तो गाने की लय बदल दें, लेकिन इसे सस्ता न बनाएं.
जिसके बाद नेहा कक्कड़ भी चुप नहीं बैठी. उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए लिखा था, अगर इस तरह से बात करना, मेरे बारे में ऐसी बुरी बातें कहना, मुझे गाली देना… उन्हें अच्छा लगता है और अगर उन्हें लगता है कि यह मेरा दिन बर्बाद कर देगा. उन लोगों के लिए जो मुझे खुश और सफल देखकर बहुत दुखी हैं. मुझे उनके लिए खेद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










