Naagin एक्ट्रेस Rashami Desai करने जा रही हैं डिजिटल डेब्यू, Tandoor में दिखेगी एक निर्दयी कातिल की हैवानियत

Updated:
विज्ञापन

tandoor

Rashami Desai in Ullu App series Tandoor, Rashami Desai in Tandoor: रश्मि देसाई अपने शो उतरन और दिल से दिल तक से दर्शकों की पसंदीदा बन गई हैं. इसके अलावा बिग बॉस 13 में भी एक्ट्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है. अब खबर है कि रश्मि देसाई जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. तंदूर नाम के एक सीरीज में रश्मि नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

रश्मि देसाई अपने शो उतरन और दिल से दिल तक से दर्शकों की पसंदीदा बन गई हैं. इसके अलावा बिग बॉस 13 में भी एक्ट्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है. अब खबर है कि रश्मि देसाई जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. तंदूर नाम के एक सीरीज में रश्मि नजर आने वाले हैं. इस शो का एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें कैप्शन के रुप में लिखा हुआ है एक निर्दयी कातिल की हैवानियत, जिससे शर्मसार हुई थी इंसानियत. इस टीजर में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एक बोतल से आग में तेल डालकर उसे भड़का रहा है. ये शो उल्लू एप पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CMMDggFAF_w/

रश्मि ने शेयर किया था तंदूर का पोस्टर

अभिनेत्री ने हाल ही में प्रशंसकों के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तंदूर का पहला पोस्टर शेयर किया था. हालांकि हम तंदूर के पहले लुक में रश्मि देसाई नहीं दिखाई दे रहीं हैं, पर पोस्टर काफी थ्रिलिंग है. .पोस्टर के साथ, रश्मि देसाई ने लिखा, ‘हमारे बीच एक दानव (एविल) छिपा हुआ है-तंदूर’.

https://www.instagram.com/p/CL_-TqgAV4x/

तंदूर की ये है कहानी

तंदूर की कहानी एक विवाहित जोड़े के बारे में है जिनका जीवन एक मोड़ लेती है, जब एक मर्डर हो जाता है. तंदूर में तनुज विरवानी के साथ रश्मि देसाई ने मुख्य भूमिका निभाई है. वह एक इस सीरीज में में पलक की भूमिका निभाने वाली हैं, जो अपने प्रेमी से चुपके से शादी कर लेती है. यह शो एक वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है, और रश्मि अपने नियमित टीवी शो से ब्रेक लेने के लिए बेहद उत्साहित है.

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

https://www.instagram.com/p/CLvbR9bASqI/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola