ePaper

रश्मि देसाई ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

Updated at : 27 Feb 2021 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
रश्मि देसाई ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

naagin fame brinda aka rashami desai bold photohoot in transparent dress actress hot photo viral on social media fans says itna khubsurat koi kaise bud: 'नागिन' एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इंडस्‍ट्री की फेमस एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं. वो आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं.

विज्ञापन

Rashami Desai bold photoshoot : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इंडस्‍ट्री की फेमस एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं. वो आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. लोग उनकी तसवीरों को बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब उनका लेटेस्‍ट बोल्‍ड फोटोशूट (Rashami Desai Bold Photoshoot) तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी अदाएं फैंस का दिल चुरा रही हैं. इस तसवीर पर लोग जमकर प्‍यार बरसा रहे हैं.

इन तसवीरों में लाइट स्‍काई ब्‍लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने साड़ी को स्‍टाइलिश अंदाज में कैरी किया है. इसके साथ उन्‍होंने फुल ट्रांसपेरेंट ब्‍लाउज पहना है जो उनके लुक को और दिलकश बना रहा है. उन्‍होंने सिल्‍वर हैवी ज्‍वैलरी पहना है. उन्‍होंने ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. इन तसवीरों को शेयर करते हुए रश्मि देसाई ने कैप्‍शन में लिखा,’ कम व्याकुलता, अधिक स्नेह और असीम प्रामाणिकता, यही साड़ी आपको उपहार में देती है.’ इस तसवीर को अबतक 220,139 व्‍यूज मिल चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CLvbR9bASqI/
https://www.instagram.com/p/CLtVvnmA8mQ/

उनकी तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ आपकी स्‍माइल प्‍यारी है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ बड़ी फुरसत से आपको ऊपरवाले ने बनाया है रश्मि मैम.’ एक और यूजर ने लिखा,’ क्‍या खूब लग रही हो आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद खूबसूरत लग रहे हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप इस ब्‍लू कलर में बहुत हॉट और ग्‍लैमरस लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कोई इतना क्‍यूट और खूबसूरत कैसे हो सकता है.’

https://www.instagram.com/p/CHkS3pqg5LR/

बता दें कि रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. हाल ही में रश्मि ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर की क्लास लगाई जिसने उनकी उम्र को लेकर गंदा कमेंट किया था. रश्मि ने लिखा, ‘तू है कौन बे? क्या तुम्हारे यही विचार अपनी मां, बहन, गर्लफ्रेंड या बाकी महिलाओं के लिए है? यही तुम्हारे माता-पिता या आपके आसपास के माहौल ने सिखाया है या यह तुम्हारा खुद का गंदा दिमाग है.

Also Read: नेहा कक्कड़ ने दिए थे 5 लाख, अब संतोष आनंद बोले- ‘मैंने मदद नहीं मांगी थी, नहीं जानता पैसे क्यों दिए’

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola