Naagin फेम Nia Sharma ने ‘बोलो तारा रारा’ पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा है भांगड़ा का ये Video

Updated:
विज्ञापन

नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने इस लेटेस्ट वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे दलेर मेहंदी के गाने ‘बोलो तारा रारा’ पर डांस कर रही हैं.

विज्ञापन

नागिन एक्ट्रेस निया शर्मा अपने ग्लैमरस फोटोज और वायरल वीडियो से फैंस का मन बहलाती रहती हैं. निया शर्मा ने अपने इस लेटेस्ट वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे दलेर मेहंदी के गाने ‘बोलो तारा रारा’ पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

क्या खास है निया के वीडियो में

जमाई राजा की एक्ट्रेस निया ने 90 के दशक के सुपरहिट भांगड़ा दलेर मेहंदी के गाने ‘बोलो तारा रारा’ पर डांस किया है. शुरुआत में निया इस गाने पर अकेले डांस करती हैं, लेकिन वीडियो के अंत में उनके दोस्त भी आ जाते हैं. इस वायरल वीडियो पर फैंस कमेंट और रिएक्शन के जरीए ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं. वीडियो पर अब तक 96 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. इस वीडियो पर टीवी सितारों के भी कामेंट देखने को मिल रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CSi7BIKo4lJ/

फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट

निया शर्मा के डांस पर फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने निया शर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप बहुत क्यूट लग रही हैं’. एक अन्य यूजर ने लिखा है कमाल का डांस, तो वहीं एक अन्य ने लिखा है ‘स्टनिंग ब्यूटी’.

पहले भी डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं निया

इसस पहले भी निया शर्मा ने डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें निया शर्मा डीप नेक मल्टीकलर ड्रेस में नजर आ रही थीं. इसके बाद वो व्हाइट कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में पंजाबी सॉन्ग पर भागड़ा करती दिख रही थीं. उन्होंने हाई हिल्स पहने हैं और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया था.

‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. निया शर्मा निया अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है और अपने स्टाइल से लोगों को हैरान करती हैं. उन्‍होंने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola