ePaper

PHOTOS : सुरभि चंदना की लेटेस्ट तसवीरों ने फैंस को किया क्लीन बोल्ड, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में 'नागिन' एक्‍ट्रेस का हॉट अंदाज

Updated at : 14 Feb 2021 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS : सुरभि चंदना की लेटेस्ट तसवीरों ने फैंस को किया क्लीन बोल्ड, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में 'नागिन' एक्‍ट्रेस का हॉट अंदाज

Surbhi Chandna Bold Photoshoot : 'नागिन' एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) काफी खूबसूरत हैं. सुरभि अपनी तसवीरों से फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आए दिन अपनी दिलकश तसवीरों से लाइमलाइट में बनी रहती है. अब सुरभि का लेटेस्‍ट बोल्‍ड फोटोशूट (Surbhi Chandna Bold Photoshoot) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Bold Photoshoot : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) काफी खूबसूरत हैं. सुरभि अपनी तसवीरों से फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आए दिन अपनी दिलकश तसवीरों से लाइमलाइट में बनी रहती है. अब सुरभि का लेटेस्‍ट बोल्‍ड फोटोशूट (Surbhi Chandna Bold Photoshoot) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है.

सुरभि चंदना एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 5’ में बानी का किरदार निभा रही हैं. सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में वो व्‍हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट साड़ी में नजर आ रही है. हाथों में गोल्डन कलर के बैंगल्स और गले में मैचिंग नेकलेस पहने वो काफी हसीन दिख रही है. उन्होंने बालों को सेमी कर्ल करा रखा है. साथ ही लाल बिंदी में कमाल की लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CLLq8-fHmEU/

इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, आज साड़ी पहनी है इसलिए खिचड़ी बनानी पड़ेगी, अब इसका लॉजिक मत पूछना. अलग- अलग पोज में सुरभि चंदना फोटोज क्लिक करवा रही हैं. कभी मिरर में देखते हुए तो कभी पेड़ के पास. उनकी अदाएं फैंस को बेताब कर रही है. करीब एक घंटे पहले शेयर की गई इन तसवीरों पर अबतक 34,202 लाइक्स आ चुके है और बढ़ते ही जा रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘साड़ी क्वीन.’ एक यूजर ने लिखा, ‘रब ने बनाया तैनूं बहुत ही खूबसूरत.’

Also Read: Indian Idol 12 : पति रोहनप्रीत के साथ डांस करते हुए नेहा कक्कड़ की आंखों में आए आंसू! ये है वजह

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

https://www.instagram.com/p/CLBgkCwHO2o/
Also Read: सुमोना चक्रवर्ती, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना? किस एक्ट्रेस का है रेड बिकिनी में हॉटेस्ट लुक? BOLD PHOTOS

नागिन शो को हिस्‍सा बनने को लेकर सुरभि चंदना ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूंगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.’

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : फैंस को दीवाना बना रही है झील मेहता की ‘मिरर सेल्फी’, ‘पुरानी सोनू’ का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola