ePaper

सुरभि चंदना ने व्‍हाइट शिमर ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा क्‍या खूबसूरती है...

Updated at : 12 Mar 2021 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
सुरभि चंदना ने व्‍हाइट शिमर ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा क्‍या खूबसूरती है...

naagin fame bani aka surbhi chandna bold photoshoot in white shimmer dress actress hot photo viral on social media fans says aap kitni khubsurat ho bud : एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी की फेमस एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं. वो आए दिन अपनी बोल्‍ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. उन्‍होंने 'नागिन 5' (Naagin 5) शो में बानी का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Bold Photoshoot : एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी की फेमस एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं. वो आए दिन अपनी बोल्‍ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. उन्‍होंने ‘नागिन 5’ (Naagin 5) शो में बानी का किरदार निभाया था. हाल ही में सुरभि को ITA अवॉर्ड्स 2020 में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. अब सुरभि चंदना का लेटेस्‍ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें उनका बोल्‍ड अंदाज देखने लायक है.

इस फोटोशूट में सुरभि व्‍हाइट शॉर्ट शिमर ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्‍होंने हैवी स्‍टाइलिश ईयररिंग्‍स पहने हैं और पिंक हाई हिल्‍स में एक्‍ट्रेस में बेहद ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. सुरभि ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्‍होंने इस तसवीर के साथ कैप्‍शन में लिखा,’ आज व्रत रखा है क्‍या आपने भी? मत पूछे ये कैप्‍शन क्‍यों… सुरभि की इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CMRPsZ6nPIN/

सुरभि चंदना की इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ क्‍या खूबसूरत लगती हो यार आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ हमने रखा है आपने भी रखा है क्‍या व्रत.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आए हाए क्‍या अदा है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कोई एसी चला दो यार.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपका चेहरा कितना मासूम है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कितनी खूबसूरत हो आप.’ इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CLBgkCwHO2o/
https://www.instagram.com/p/CLbhfTynv3I/

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी.

Also Read: आमिर खान के बेटे जुनैद खान का दिखा गजब का ट्रांसफोर्मेशन, वायरल हुआ VIDEO

‘नागिन’ शो को हिस्‍सा बनने को लेकर सुरभि चंदना ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूंगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola