ePaper

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में सुरभि चंदना का ग्लैमरस अंदाज, 'नागिन' एक्ट्रेस की इस फोटो से नहीं हटेगी नजर

Updated at : 18 May 2021 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसपेरेंट ड्रेस में सुरभि चंदना का ग्लैमरस अंदाज, 'नागिन' एक्ट्रेस की इस फोटो से नहीं हटेगी नजर

Surbhi Chandna Photo : एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना- पहचाना नाम हैं. एकता कपूर के नागिन 6 सीरियल में बानी के किरदार के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में काफ इजाफा हुआ है. एक्ट्रेस की अदाए, उनका स्टाइल देखकर फैंस क्रेजी हो जाते है. पूल फोटो के बाद सुरभि ने अपनी नयी तसवीर शेयर की है, जिससे आपकी नजरें नहीं हटेगी.

सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की हैं. इस ग्लैमरस तसवीर से एक्ट्रेस ने फैंस का दिल धड़का दिया है. ग्रे कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में वो गजब की खूबसूरत लग रही है. ड्रेस से मैच करता उन्होंने रिंग और ईयररिंग्स भी पहना हुआ है. बालों को एक्ट्रेस ने स्टाइलिश लुक दिया हुआ है. कैमरे की ओर देखकर वो फोटो क्लिक करवा रही है.

https://www.instagram.com/p/CPAXYZDHO6r/

इस तसवीर पर फैंस ने कमेंट्स की बरसात कर दी है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटी क्वीन.’ एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत लग रही है आप बहुत.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘ऑनस्क्रीन पर जल्दी आ जाओ आप. एक यूजर ने लिखा, ‘कितना रियल लग रहा है ये.’ कई यूजर्स इसपर फायर इमोजी बनाकर उनकी तारीफ कर रहे है. इस तसवीर को अबतक 100,693 व्यूज मिल चुके हैं और ये बढ़ता जा रहा है.

Also Read: उर्वशी रौतेला ने पहनी ब्लू रंग की इतनी महंगी ड्रेस, दो या तीन लाख नहीं बल्कि करोड़ में है कीमत

इससे पहले सुरभि ने स्विमिंग पूल से अपनी तसवीर पोस्ट की थी. येलो कलर के स्वीमसूट में फोटो शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा था, क्या आप सभी थोड़ा प्यार फैला सकते हैं. क्या हम कर सकते हैं? नहीं तो चुल्लू भर पानी में डूब जाओ. कैमरे की तरफ देखकर सुरभि हार्ट शेप बनाती दिखी.

https://www.instagram.com/p/CO7q_oyHjeA/

सुरभि चंदना पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था. जिसके बाद वो शो एक ननद की खुशियों की चाबी… मेरी भाभी में नजर आई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस कुबूल है में हया और इश्कबाज में अनिका के रोल से काफी फेमस हो गई. वहीं, उन्हें आखिरी बार नागिन 6 में देखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola