ePaper

Hina Khan कुछ इस तरह करती हैं अपना मेकअप, Naagin एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए बताई ये बात

Updated at : 27 Jul 2021 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Hina Khan कुछ इस तरह करती हैं अपना मेकअप, Naagin एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए बताई ये बात

Naagin actress Hina Khan's makeup video goes viral: हिना ने अपनी एक रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो मेकअप करती दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिग बॉस, नागिन और कसौटी जिंदगी की 2 जैसे शो में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी एक्ट्रेस हिना खान की तगड़ी फैन फॉलोविंग उन्हें फॉलो करती है. एक्ट्रेस के प्रशंसक उनके जैसे स्टाइल स्टेटमेंट को फॉलो करना चाहते हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज को भी कई फैन फॉलो करती हैं. इन दिनों हिना ने अपनी एक रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो मेकअप करती दिखाई दे रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CRLkbKxLZ_S/

हिना खान का मेकअप वीडियो बना फैंस की पसंद

हिना खान द्वारा शेयर किए गए मेकअप वीडियो में उन्हें ग्रे कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है. इसके अलावा उन्हें अपने गालों को टचअप करते देखा जा सकता है. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में Ok Listen to me now गीत सुनाई देता है. साथ ही हिना ने अपने वीडियो में भी यही कैप्शन दिया है. हिना के फैंस उनके वीडियो को देखकर झूम उठे हैं. खासकर हिना की फीमेल फैंस को उनके मेकअप स्टाइल के बारे में पता चला है, जिसे वो आगे चलकर फॉलो भी कर सकती हैं. हिना के इस वीडियो को अब तक 1,21,936 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CR1IE9anlWf/

शाहीर शेख के साथ नजर आईं थीं हिना खान

बीते दिनों हिना खान शाहीर शेख के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘बारिश बन जाना’ में नजर आई थीं. हिना खान का म्यूजिक वीडियो लोगों को पसंद आया था. ‘बिग बॉस 14’ में बतौर सीनियर नजर आने के बाद से ही वो किसी टीवी शो का हिस्सा नहीं रही हैं, लेकिन कई म्यूजिक वीडियो में नजर आती रही हैं. बीते साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वे कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CPpXrEZHhFY/

पिछले दिनों लाल सूट में हिना ने फैंस को कहा था ईद मुबारक

हाल ही में हिना खान द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में वे लाल रंग के प्लाजो और सूट में नजर आईं थीं. खुले बाल और इस अंदाज में हिना किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. तस्वीरों को शेयर कर हिना खान ने कैप्शन में ‘ईद मुबारक’ (Eid Mubarak) लिखा था.

https://www.instagram.com/p/CRk92s4rXo7/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola