ePaper

Naagin 5: सुरभि चंदना का नया VIDEO मचा रहा धूम, रेड कलर के आउटफिट में दिखी बेहद हॉट, फैंस बोले- फोटो एडिट...

Updated at : 27 Aug 2020 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin 5: सुरभि चंदना का नया VIDEO मचा रहा धूम, रेड कलर के आउटफिट में दिखी बेहद हॉट, फैंस बोले- फोटो एडिट...

naagin 5 actress surbhi chandna looking hot and glamorous new video viral fans says this bud: अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की सुपरनैचुरल सीरीयल 'नागिन 5' (Naagin 5) में धमाकेदार इंट्री हो चुकी है. शो से हिना खान के किरदार का ट्रैक खत्म हुआ है और सुरभि चंदना ने नागिन के तौर पर नजर आ रही हैं. 'नागिन 5' में सुरभि चंदना इच्छाधारी नागिन बानी का किरदार निभा रही हैं.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Naagin Video: अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की सुपरनैचुरल सीरीयल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में धमाकेदार इंट्री हो चुकी है. शो से हिना खान के किरदार का ट्रैक खत्म हुआ है और सुरभि चंदना ने नागिन के तौर पर नजर आ रही हैं. ‘नागिन 5’ में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Naagin Video) इच्छाधारी नागिन बानी का किरदार निभा रही हैं. सुरभि इसकी शूटिंग को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं. अब उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.

सुरभि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने किरदार का खुलासा किया है. इस वीडियो में सुरभि अपने नागिन लुक को फ्लान्‍ट करती नजर आ रही हैं. वह रेड कलर के ड्रेस में बेहद खूबसूरत और ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. उनके इस लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEWDLbvHoMI/

एक यूजर ने लिखा,’ हैलो मैम, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. प्‍लीज मेरे मैसेज का रिप्‍लाई करें.’ एक और यूजर ने‍ लिखा,’ आपकी फोटो एडिट करने की परमिशन मिल सकती है मैम, आप बहुत खूबसूरत हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आई लव यू मैम प्‍लीज रिप्‍लाई करें.’ वहीं ज्‍यादातर यूजर्स ने आग और दिल वाले इमोजी शेयर किये हैं.

Also Read: Naagin 5: ‘नागिन’ के सेट से सुरभि चंदना की तसवीरें लीक, ऐसा होगा एक्‍ट्रेस का लुक

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

बता दें कि सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो वह दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले वह कैमरे के पीछे भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने स्टडीज में मार्किटिंग में एमबीए किया है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola