निकाह के तुरंत बाद फैजू-तान्या में हुई लड़ाई, पिता भूले निकाहनामा तो मां हुईं इमोशनल

Updated:
विज्ञापन

फैजू और तान्या, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोशल मीडिया के सुपरस्टार मिस्टर फैजू ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली. एक तरफ जहां फैजू अपनी नई नवेली दुल्हन तान्या से फोटोशूट के एंगल पर बहस करते नजर आए, वहीं उनके पिता निकाहनामा लाना ही भूल गए. हंसी-मजाक और मां के आंसुओं से भरे फैजू के इस निकाह के अनसुने किस्से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं.

विज्ञापन

Faisu and Tanya Fight After Marriage: सोशल मीडिया के गलियारों में जन्नत और फैजू के इश्क के चर्चे तो जगजाहिर थे. फैंस को पक्का यकीन था कि भले ही ये दोनों दुनिया के सामने अपने प्यार को छुपा लें, लेकिन कैमरों में कैद इनके क्यूट मोमेंट्स और बेमिसाल केमिस्ट्री पूरी सच्चाई बयां कर ही देती थी. लेकिन, इस लव स्टोरी का क्लाइमैक्स किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं निकला. 10 अक्टूबर को मदीना की पाक सरजमीं पर फैजू ने निकाह तो किया, लेकिन उनकी दुल्हन जन्नत नहीं, बल्कि तान्या बनीं.

विज्ञापन

सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि 'कुबूल है' कहने के कुछ ही देर बाद ये नया कपल आपस में लड़ बैठा. घबराइए नहीं, वजह कोई गंभीर नहीं बल्कि शादी की तस्वीरें थीं. तान्या जहां अपने लेफ्ट प्रोफाइल को परफेक्ट मानकर पोज देना चाहती थीं, वहीं फैजू अपने राइट एंगल पर अड़े थे. फोटो-वीडियो को लेकर शुरू हुई मियां-बीवी की इस क्यूट सी नोकझोंक ने वहां मौजूद हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया.

किस बात पर पत्नी से भिड़े मिस्टर फैजू?

मिस्टर फैजू ने अपने व्लॉग में शादी के बाद के कुछ खास पल फैंस के साथ शेयर किए. इस दौरान उन्होंने बताया कि वेडिंग फोटोशूट के लिए खास सेटअप तैयार किया गया था. इसी दौरान सुबह-सुबह उनके और तान्या के बीच बैठने की जगह को लेकर बहस हो गई.

दरअसल, तान्या अपनी लेफ्ट प्रोफाइल से तस्वीरें खिंचवाना चाहती थीं, जबकि फैजू को लगता था कि उनकी राइट प्रोफाइल ज्यादा अच्छी है. ऐसे में दोनों अपनी-अपनी पसंद पर अड़े रहे. हालांकि, यह कोई गंभीर झगड़ा नहीं था, बल्कि प्यार और मस्ती से भरी नोकझोंक थी.

फैजू और तान्या, फोटो- इंस्टाग्राम
फैजू और तान्या, फोटो- इंस्टाग्राम

फैजू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने इतना खूबसूरत सेटअप तैयार करवाया था, लेकिन सुबह ही इस बात पर बहस शुरू हो गई कि कौन किस तरफ बैठेगा. आखिर में उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं, दोनों आपस में एडजस्ट कर लेंगे. 

ये भी पढ़ें: हनीमून छोड़ बेगम संग उमराह पर निकले फैजू, बुर्के में छिपाया दुल्हन का चेहरा

निकाहनामा लाना भूल गए फैजू के पिता

व्लॉग में एक ऐसा पल भी आया, जब फैजू के पिता से एक छोटी-सी गलती हो गई. दरअसल, कपल पहले ही 10 अक्टूबर को निकाह कर चुका था. इसके बाद तस्वीरें खिंचवाने के लिए निकाह जैसा सेटअप तैयार किया गया था.

इस दौरान पता चला कि फैजू के पिता निकाहनामा साथ लाना भूल गए हैं. जब यूट्यूबर ने उन्हें इस बारे में बताया, तो वह हंसकर बात टालते नजर आए. इस मजेदार घटना ने शादी के जश्न में एक और दिलचस्प पल जोड़ दिया.

बेटे की शादी देखकर इमोशनल हुईं मां

मिस्टर फैजू के व्लॉग में सबसे भावुक पल उनकी मां के साथ देखने को मिला. बेटे को जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करते देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने फैजू को गले लगाया और बताया कि वह उनकी शादी से कितनी खुश हैं.

फैजू की मां के लिए यह पल इसलिए भी खास था, क्योंकि उनके बेटे का निकाह मदीना में हुआ था. बेटे को दूल्हे के रूप में देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए. फैजू ने भी मां को गले लगाकर उन्हें संभाला. परिवार के बीच प्यार और भावनाओं से भरे इस पल ने फैंस का दिल जीत लिया.

मदीना में निकाह के बाद चर्चा में है कपल

मिस्टर फैजू और तान्या के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कपल ने 10 अक्टूबर को मदीना में निकाह किया था. इसके बाद से फैजू अपने व्लॉग के जरिए शादी से जुड़े खास पल फैंस के साथ  शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मदीना में हुआ मिस्टर फैजू का निकाह: कुरान की आयत शेयर कर दी खुशखबरी; फैंस को याद आईं जन्नत जुबैर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola