ePaper

मौनी रॉय की ब्लू लहंगा में चुरा रहीं हैं फैंस का दिल, Viral Video में एक्ट्रेस ने कहा ये दिल ना होता ...

Updated at : 20 Dec 2020 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय की ब्लू लहंगा में चुरा रहीं हैं फैंस का दिल, Viral Video में एक्ट्रेस ने कहा ये दिल ना होता ...

Mouni Roy, Mouni Roy viral video, Mouni Roy Instagram, Mouni Roy latest photoshoot: एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करने के कारण आए दिन चर्चा में रहती हैं. फिलहाल मौनी अपने एक नए वीडियो के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसकी तस्वीरें एक शानदार ब्लू और व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इस तस्वीर में एक सफेद चोली और नीले रंग के साटन दुपट्टे के साथ सिल्वर एंब्रोज वाली नीली चोली पहनी है. उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया. मौनी रॉय ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम रील से शेयर किया है, जिसे अभी तक 88 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करने के कारण आए दिन चर्चा में रहती हैं. फिलहाल मौनी अपने एक नए वीडियो के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसकी तस्वीरें एक शानदार ब्लू और व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इस तस्वीर में एक सफेद चोली और नीले रंग के साटन दुपट्टे के साथ सिल्वर एंब्रोज वाली नीली चोली पहनी है. उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया. मौनी रॉय ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम रील से शेयर किया है, जिसे अभी तक 88 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

https://www.instagram.com/reel/CI50DKEBSFC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे

इस वीडियो को लेकर फैंस तो जमकर तारीफें कर ही रहे हैं, साथ ही टीवी कलाकार भी मौनी रॉय के अंदाज को लेकर तारीफों के पुल बांधते हुए नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ब्यूटी इन ब्लू, वहीं एक यूजर ने लिखा है मौनी आपका इंतजार है, पर्दे पर वापस कब लौट रही हैं.

ऐसे तय किया टीवी से फिल्मों तक का सफर

बता दें कि सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था. अब उनकी फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर मौनी रॉय काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है. इस फिल्‍म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया.

मौनी का आइटम डांस भी है सुपरहिट

गौरतलब है कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola