MC Stan ने खोया आपा, इस वजह से फैंस से भिड़ गये रैपर, वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स

ट्विटर पर साझा किये गये वीडियो में एमसी स्टेन को इवेंट से निकलते हुए देखा जा सकता है, जब उनके साथ सेल्फी लेने के इच्छुक प्रशंसकों की भीड़ लग गई. एमसी स्टेन गुस्से में एक प्रशंसक पर भड़क गए. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह क्लिप नागपुर के संगीत समारोह की थी
बिग बॉस 16 के विनर और रैपर एमसी स्टेन बिना शक भारतीय रैपर्स में सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं. लेकिन वह समय-समय पर खुद को विवादों में फंसा हुआ पाते हैं. हाल ही में इंदौर में उनका शो रद्द कर दिया गया था. हाल ही में रैपर नागपुर में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रशंसकों से घिर गए तो एमसी स्टेन उनसे भिड़ गये. इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है और यूजर्स इस समय बंटे हुए लग रहे हैं. कुछ उनके सपोर्ट में तो कुछ उनके खिलाफ.
ट्विटर पर साझा किये गये वीडियो में एमसी स्टेन को इवेंट से निकलते हुए देखा जा सकता है, जब उनके साथ सेल्फी लेने के इच्छुक प्रशंसकों की भीड़ लग गई. एमसी स्टेन गुस्से में एक प्रशंसक पर भड़क गए. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह क्लिप नागपुर के संगीत समारोह की थी, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.
ओम अग्निहोत्री नामक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किये गये इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “एमसी स्टैन की एक इवेंट में फिजिकल फाइट. मुझे एक बात कहनी है कि वह विनम्र लड़का है जिसे हम जानते हैं. लेकिन वह युवा है. स्टेन को शांत करना होगा धैर्य नकारात्मकता को अनदेखा करें…” इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
Mc stan physical fight in an event. I have to say one thing he is humble guy that we know
But he is young .
Stan have to calm Patience ignore negativity …#HaqSeMandali #MCStanArmy #BiggBoss16 #MCStanConcert #AbduRozik pic.twitter.com/2fYWUWE4qv— Om agnihotri (@Omagnihotri7) March 22, 2023
वहीं दूसरी तरफ अब्दू रोजिक और एमसी स्टेन के अनबन की खबरें सुर्खियों में पर छाई हुई है. पिछले हफ्ते अब्दु रोज़िक ने अपने बिग बॉस 16 की ‘मंडली’ के टूटने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि, “मंडली … मंडली खत्म.” बिग बॉस के प्रशंसकों का दिल टूट गया. बाद में अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अब्दु रोजिक ने खुलासा किया कि, वह अब एमसी स्टेन के साथ बात नहीं कर रहे हैं. उन्होंने खुलासा कि वह एमसी स्टेन को फोन करते हैं लेकिन रैपर इसका जवाब नहीं देते हैं.
Also Read: कंगना रनौत ने एक साइंटिस्ट को किया था डेट, दुबई में क्वीन को देखकर इस वजह से हैरान रह गया था शख्स
बिग बॉस 16 में अब्दु रोज़िक, शिव ठाकरे, साजिद खान और एमसी स्टेन ने सलमान खान के शो में करीबी बंधन साझा किया और प्रशंसकों ने उन्हें ‘मंडली’ का नाम दिया. इन चारों के बाद इस ग्रुप में निमृत कौर अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर खान भी शामिल हो गए. उनकी दोस्ती ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया. हालांकि अब्दु और एमसी स्टेन के बीच अनबन की खबरों ने सभी को चिंता में डाल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




