महाभारत के शकुनि मामा गुफी पेंटल नहीं रहे, इन पॉपुलर किरदारों ने दिलायी थी पहचान

टीवी एक्टर गुफी पेंटल नहीं रहे. गुफी टीवी के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे. उन्होंने बीआर चोपड़ा के महाभारत में “शकुनी” का किरदार निभाया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनका शाम चार बजे अंतिम संस्कार होगा.
Gufi Paintal death: टीवी एक्टर गुफी पेंटल नहीं रहे. गुफी टीवी के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे. उन्होंने बीआर चोपड़ा के महाभारत (Mahabharat) में “शकुनी” का किरदार निभाया था. कुछ समय से एक्टर की तबीयत काफी खराब थी और इस वजह से वो अस्पताल में एडमिट थे. अब खबर आ रही है कि उनका 78 साल की उम्र में निधन हो गया. बीते दिन हिंदी और मराठी सिनेमा की अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का भी निधन हो गया.
गुफी पेंटल के निधन पर टीवी सेलेब्स दुख जता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनका शाम चार बजे अंतिम संस्कार होगा. कौरवों के चालाक मामा शकुनि के रोल में गुफी पेंटल ने खूब लोकप्रियता हासिल की. इस रोल ने उन्हें देश भर में एक घरेलू नाम बना दिया. गुफी ना केवल एक अभिनेता थे, बल्कि एक टीवी निर्देशक भी थे. महाभारत के अलावा, उन्होंने रफू चक्कर, देस परदेस, दिल्लगी, मैदान-ए-जंग, दावा और कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था.
गुफी पेंटल ने दिल्लगी (1978), देस परदेस (1978), दावा (1997) और सम्राट एंड कंपनी (2014) जैसी फिल्मों में काम किया था. उन्होंने 1994 की फिल्म सुहाग में अक्षय कुमार के मामा की भूमिका निभाई थी. महाभारत के अलावा, उन्होंने भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप, श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और कर्ण संगिनी जैसे टीवी शो में भी अभिनय किया था.
Also Read: Mahabharat के शकुनि मामा Gufi Paintal की हालत नाजुक, इस खास शख्स की वजह से एक्टर को मिला था ये किरदार
गुफी पेंटल ने महाभारत में चालाक मास्टरमाइंड शकुनि मामा की भूमिका निभाई. यह शो 1988 में प्रसारित हुआ था. गुफी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था इसलिए भाई के कहने पर वह मुंबई आ गए थे. हालांकि वो ‘महाभारत’ में कास्टिंग डायरेक्टर थे. उन्होंने बताया था, ‘शकुनि के रोल के लिए मैंने तीन लोगों को चुना था. इसी बीच शो की स्क्रिप्ट लिख रहे राही मासूम रजा की नजर मुझ पर पड़ी और उन्होंने शकुनि का रोल करने की सलाह दी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










