Lock Upp : पायल रोहतगी ने शिवम शर्मा पर थूका, गुस्से से तिलमिलाए एक्टर ने की ये हरकत, VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2022 5:21 PM
कंगना रनौत का शो लॉकअप दिनों-दिन काफी मजेदार होते जा रहा है. पिछले दिनों जहां शिवम और पायल के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी. वहीं अब पायल ने गुस्से में शिवम पर थूक दिया है.
कंगना रनौत का शो लॉक अप (Lock Upp) जैसे-जैसे खत्म होने वाला है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाईयां बढ़ती जा रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में शिवम शर्मा और पायल रोहतगी की जबरदस्त लड़ाई हुई. दोनों एक दूसरे के प्रति इतने ज्यादा आक्रामक हो गए कि सभी घरवाले इन्हें समझाते दिखाई दिए. लॉक अप के पहले एपिसोड से दोनों के बीच कभी भी कुछ ठीक नहीं रहा. दोनों एक दूसरे को कभी पसंद नहीं करते थे.
लॉकअप के हाल ही के एक एपिसोड में टास्क के दौरान पायल रोहतगी ने अपनी राय रखना शुरू कर दिया. जब वह बात कर रही होती है, शिवम उनके सामने आता है और वह कथित तौर पर उस पर थूकती है. जिसके बाद शिवम सभी को कहता है कि पायल ने मुझपर थूका है. उसके बाद, शिवम शर्मा ने पायल को प्रताड़ित करने और परेशान करने की कसम खाई. शिवम पायल को इस कदर परेशान करते है कि वह उसे सारी रात सोने नहीं देते, थाली पीटते और उसके चारों ओर नाचते रहते हैं.
https://www.instagram.com/p/CdDVsO9PzIC/
शिवम को यह कहते हुए सुना गया, “आपका करियर लॉक अप में खत्म हो गया. आपने मुझ पर थूक दिया, अब मैं दिखाऊंगा कि मैं रोहतगी के साथ क्या करूंगा.” “हमसे जो तारेगा, मिट्टी में मिल जाएगा,” जिसके बाद शिवम ने थाली पीटना शुरू कर दिया. इसी बीच प्रतियोगी प्रिंस नरूला, अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारुकी डांस करते दिखाई दिए.
https://www.instagram.com/p/CdC0ThJOQG4/
जब पायल आजमा को पूरे मामले में मजे लेते देखती है, तो वह उससे पूछती है, “क्या आप इसका आनंद ले रहे हैं?” जिस पर वह कहती हैं, “यह मजेदार है.” आजमा को अपना दोस्त समझकर पायल परेशान हो जाती है. इसी बीच शिवम रात भर पायल को परेशान करता रहता है. शवम कहता है कि “तुमने मेरे साथ जो किया, उसके बाद तुम खुशी से नहीं रहोगे”. पायल शिवम से नाराज हो जाती है और उस पर पानी फेंक देती है. वह उन दोनों के बीच मामले को सुलझाने की भी कोशिश करती है, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है. आपको बता दें कि लॉक अप 7 मई को समाप्त हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










